प्रेमिका को बदनाम करने के लिए फेसबुक पर डाली अश्लील तस्वीर
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : प्रेम संबंध को तोड़ने पर गुस्से में बौखलाये युवक ने प्रोमिका को बदनाम करने के लिए उसकी अश्लील तस्वीर फेसबुक में अपलोड कर दी. घटना बेलियाघाटा के गगन सरकार रोड की है. इसका पता चलने पर 21 वर्षीय पीड़ित युवती ने इसकी शिकायत लालबाजार के साइबर थाने में दर्ज करायी. जिसके बाद मामले […]
विज्ञापन
कोलकाता : प्रेम संबंध को तोड़ने पर गुस्से में बौखलाये युवक ने प्रोमिका को बदनाम करने के लिए उसकी अश्लील तस्वीर फेसबुक में अपलोड कर दी. घटना बेलियाघाटा के गगन सरकार रोड की है. इसका पता चलने पर 21 वर्षीय पीड़ित युवती ने इसकी शिकायत लालबाजार के साइबर थाने में दर्ज करायी. जिसके बाद मामले की जांच करते हुए पुलिस ने श्रृंजय रॉय (25) नामक आरोपी युवक को उत्तर दमदम के पिंटू पाड़ा से गिरफ्तार कर लिया.
गिरफ्तार आरोपी के पास से मोबाइल व मेमोरी कार्ड पुलिस ने जब्त कर लिया है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक पीड़िता ने लालबाजार के साइबर थाने में इसकी शिकायत दर्ज करायी. शिकायत में उसने पुलिस को बताया कि श्रृंजय रॉय के साथ वह बीपीओ कंपनी में काम करती थी. काम के दौरान दोनों काफी अच्छे मित्र बन गये थे.
लेकिन हाल के दिनों में किसी कारण वह यह रिश्ता तोड़कर दूसरी कंपनी ज्वायन कर ली. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी इस फैसले से बौखलाये युवक ने फेसबुक में एक नकली प्रोफाइल तैयार कर उसकी अश्लील तश्वीरों को अपलोड कर दिया. यही नहीं, उसे बदनाम करने के लिए उसके दोस्तों व परिवार के सदस्यों के व्हाट्सएप नंबर में अपलोड भी कर दिया. जिसका पता चलने पर इसकी शिकायत उसने लालबाजार के साइबर थाने में दर्ज करायी. जिसके बाद सबूत के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. उससे पूछताछ हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










