कोलकाता की कॉलगर्ल से जयपुर में गैंगरेप
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
जयपुर/कोलकाता : कोलकाता से फ्लाइट से जयपुर पहुंची एक कॉलगर्ल ने जयपुर की सड़कों पर चलती कार में गैंगरेप का आरोप लगाया है. युवती ने बताया कि मोबाइल के जरिये बातचीत होने पर दो युवकों ने उसे जयपुर बुलाया. पंद्रह हजार रुपये में बातचीत हुई. फ्लाइट का खर्चा भी भेजनेवाले दलाल का था. वह शुक्रवार […]
विज्ञापन
जयपुर/कोलकाता : कोलकाता से फ्लाइट से जयपुर पहुंची एक कॉलगर्ल ने जयपुर की सड़कों पर चलती कार में गैंगरेप का आरोप लगाया है. युवती ने बताया कि मोबाइल के जरिये बातचीत होने पर दो युवकों ने उसे जयपुर बुलाया. पंद्रह हजार रुपये में बातचीत हुई. फ्लाइट का खर्चा भी भेजनेवाले दलाल का था.
वह शुक्रवार देर रात जयपुर पहुंची और दुर्गापुरा स्थित एक होटल में ठहरी. शनिवार रात ग्यारह बजे दलाल ने युवकों से कॉन्फ्रेंस के जरिये बात करवायी. इसके बाद कैब से युवकों की बतायी जगह पर पहुंची. वहां रकम एडवांस लेनी थी. बातचीत के दौरान एक अन्य कार में चार युवक वहां और आ गये. युवकों ने कैब चालक से मारपीट कर उसे भगा दिया और फिर उसे रिवॉल्वर दिखा कर अपनी कार में जबरन बैठा लिया.
बाद में सभी छह युवकों ने चलती कार में उससे दुष्कर्म किया और सुबह करीब पांच बजे कालवाड़ रोड पर छोड़ दिया. पीड़िता वहां से जैसे-तैसे करणी विहार थाना पहुंची. वहां पीड़िता ने सारी आपबीती पुलिस को बतायी, लेकिन पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की, जबकि कैब चालक भी थाने में मिला था. पीड़िता ने बताया कि इससे पहले भी एक बार जयपुर आ चुकी थी. बाद में सौदा पूरा होने के बाद वापस कोलकाता लौट गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










