किशोरी को पांच दिनों तक कमरे में बंद कर किया दुष्कर्म
Updated at : 06 Aug 2018 2:07 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता : काम दिलाने के नाम पर एक किशोरी को घर में बंद कर पांच दिनों तक दुष्कर्म करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने किशोरी को बरामद कर कैनिंग महकमा अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी चिकित्सा चल रही है.प्राप्त जानकारी के अनुसार, किशोरी नदिया जिले के […]
विज्ञापन
कोलकाता : काम दिलाने के नाम पर एक किशोरी को घर में बंद कर पांच दिनों तक दुष्कर्म करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने किशोरी को बरामद कर कैनिंग महकमा अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी चिकित्सा चल रही है.प्राप्त जानकारी के अनुसार, किशोरी नदिया जिले के चापला थाना की पारुइगाछी गांव की रहने वाली है.
वह अपनी सौतेली मां के साथ रहती थी, जो हमेशा उसके साथ अत्याचार करती थी, जिससे तंग आकर वह ट्रेन से सियालदह स्टेशन चली आयी थी. वहीं उसका आरोपी व्यक्ति के साथ परिचय हुआ था. वह व्यक्ति उसे काम दिलाने की बात कह कर कैनिंग के तालदी स्थित अपने घर ले गया और वहीं पर उसे पांच दिनों तक रख कर उसके साथ दुष्कर्म किया.
इतना ही नहीं जब वह अपने घर जाने की बात कहती तो उसे पीटा जाता था. किसी तरह से वह किशोरी कैनिंग के जलकल्याण मोड़ पहुंची और लोगों को इसकी जानकारी दी. स्थानीय लोगों ने कैनिंग थाने को इसकी सूचना दी. इसके बाद पुलिस ने किशोरी को अस्पताल पहुंचाया और उसके बयान के आधार पर आरोपी की तलाश जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




