18.42 लाख का सोना जब्त
Updated at : 22 Jul 2018 7:51 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता : बांग्लादेश के ढाका से आ रहे एक यात्री की तलाशी के दौरान कोलकाता एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की टीम ने उसके पास से चार गोल्ड बार बरामद किये. चारों गोल्ड बार का वजन करीब 610 ग्राम बताया जा रहा है, जिसकी कीमत करीब 18 लाख 42 हजार 2 सौ रुपये के आस-पास है. […]
विज्ञापन
कोलकाता : बांग्लादेश के ढाका से आ रहे एक यात्री की तलाशी के दौरान कोलकाता एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की टीम ने उसके पास से चार गोल्ड बार बरामद किये. चारों गोल्ड बार का वजन करीब 610 ग्राम बताया जा रहा है, जिसकी कीमत करीब 18 लाख 42 हजार 2 सौ रुपये के आस-पास है. कस्टम सूत्रों के मुताबिक यात्री बांग्लादेश के ढाका से फ्लाइट से कोलकाता एयरपोर्ट पर उतरा था.
विशेष तलाशी के दौरान एयर इंटेलिजेंस यूनिट की टीम को ग्रीन चैनल के पास से गुजरते समय यात्री पर देख संदेह हुआ. फिर यात्री की पूरी तलाशी ली. इसी दौरान उसके ट्राउजर से चार गोल्ड बरामद किये गये. कस्टम एक्ट 1962 की धारा 110 के तहत सारे गोल्ड जब्त कर लिये गये. यात्री को हिरासत में लिया गया है. कस्टम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि यात्री को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




