अवैध संबंध का विरोध करने पर पत्नी की हत्या का प्रयास
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मालदा : विवाहेतर संबंध का विरोध करने पर पत्नी की हत्या का प्रयास करने का आरोप पति पर लगा है. घायलावस्था में उसे मालदा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. मंगलवार की सुबह यह घटना इंगलिशबाजार थाने के महेशपुर इलाके में घटी. आरोपी पति छोटन हालदार फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है. […]
विज्ञापन
मालदा : विवाहेतर संबंध का विरोध करने पर पत्नी की हत्या का प्रयास करने का आरोप पति पर लगा है. घायलावस्था में उसे मालदा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. मंगलवार की सुबह यह घटना इंगलिशबाजार थाने के महेशपुर इलाके में घटी. आरोपी पति छोटन हालदार फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है.
पुलिस ने बताया कि घायल गृहवधू का नाम अनीता हालदार (28) है. उसका पति छोटन हालदार पेशे से टोटो चालक है. कुछ दिन पहले ही अनीता को पति के किसी से अवैध संबंध के बारे में पता चला. इसे लेकर घर में अशांति शुरू हो गयी. मंगलवार की सुबह भी अनीता ने विवाहेतर संबंध का विरोध किया तो छोटन ने उस पर हंसिया से हमला कर दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










