वामो के फैसले से परिवहन संगठन खुश

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता: एटक समर्थित परिवहन श्रमिक संगठन कोलकाता टैक्सी ऑपरेटर्स यूनियन तथा कोलकाता मेटाडोर व मिनीडोर ऑपरेटर्स यूनियन ने वाम मोरचा के फैसले का स्वागत किया है, जिसमें वाम मोरचा समर्थकों पर हमला होने पर निचले स्तर पर प्रतिनिधिमंडल जाने की बात कही गयी है. प्रदेश एटक के सचिव व वरिष्ठ परिवहन श्रमिक नेता नवल किशोर […]

विज्ञापन

कोलकाता: एटक समर्थित परिवहन श्रमिक संगठन कोलकाता टैक्सी ऑपरेटर्स यूनियन तथा कोलकाता मेटाडोर व मिनीडोर ऑपरेटर्स यूनियन ने वाम मोरचा के फैसले का स्वागत किया है, जिसमें वाम मोरचा समर्थकों पर हमला होने पर निचले स्तर पर प्रतिनिधिमंडल जाने की बात कही गयी है.

प्रदेश एटक के सचिव व वरिष्ठ परिवहन श्रमिक नेता नवल किशोर श्रीवास्तव ने फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि इससे वाम मोरचा समर्थकों का उत्साह बढ़ेगा. उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव के पूर्व व बाद मे वामपंथी समर्थकों पर हमले बढ़े हैं. इसके मद्देनजर संगठन की ओर से परिवहन श्रमिकों पर हमले व बिगड़ी कानून व्यवस्था की स्थिति पर जून के पहले सप्ताह सम्मेलन बुलायी जायेगी. कोलकाता में होनेवाले इस सम्मेलन में एटक के साथ विभिन्न श्रमिक संगठनों सीटू, एचएमएस, बीएमएस, इंटक तथा एआइसीसीटीयू के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे.

उन्होंने बताया कि उन पर भी हमले हुए थे, लेकिन इसके बावजूद उनका उत्साह नहीं घटा है. इतिहास गवाह है कि जितना उन लोगों को रोकने की कोशिश की जाती है. उतना ही वे लोग आगे बढ़ते हैं. उन्होंने कहा कि माकपा के पार्षद व तीन नंबर बोरो के चेयरमैन राजीव विश्वास ने हमले के बाद उनसे मुलाकात की थी. श्री श्रीवास्तव ने कहा कि हाल में परिवहन श्रमिकों पर हमले बढ़े हैं. राज्य की कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ी है. श्रमिक अधिकारों का हनन जारी है. लेकिन वह इन हमलों से भयभीत होनेवाले नहीं हैं. हमले का प्रतिकार लोकतांत्रिक ढंग से किया जायेगा तथा प्रजातांत्रिक आंदोलन के जरिये इसका मुकाबला किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola