कूचबिहार: प्रेम में विवाद, जवान ने महिला कांस्टेबल पर चलाया छुरा
Updated at : 04 Jul 2018 2:00 AM (IST)
विज्ञापन

कूचबिहार : कूचबिहार पुलिस लाइन में वेस्ट बंगाल नेशनल वोलेंटियर फोर्स (डब्ल्यूबीएनवीएफ) के एक जवान ने सोमवार की देर रात एक महिला सहकर्मी पर छुरा से हमला कर दिया. हमले में महिला पुलिसकर्मी जख्मी हो गयी. इलाज के लिए एमजेएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. मामला प्रेम […]
विज्ञापन
कूचबिहार : कूचबिहार पुलिस लाइन में वेस्ट बंगाल नेशनल वोलेंटियर फोर्स (डब्ल्यूबीएनवीएफ) के एक जवान ने सोमवार की देर रात एक महिला सहकर्मी पर छुरा से हमला कर दिया. हमले में महिला पुलिसकर्मी जख्मी हो गयी. इलाज के लिए एमजेएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. मामला प्रेम प्रसंग का बताया जाता है.
घटना के बारे में प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला पुलिसकर्मी अर्पिता बर्मन के साथ डब्ल्यूएनवीएफ कर्मी माणिक बर्मन का लम्बे समय से संपर्क था. दोनों पुलिसकर्मी कूचबिहार पुलिस लाइन में ही कार्यरत हैं. इनदिनों दोनों के बीच दूरियां बढ़ने लगी थी. कुछ दिनों से विवाद चल रहा था. इसके बाद सोमवार की रात अर्पिता को माणिक ने पुलिस लाइन मोड़ पर मिलने को कहा. जहां अर्पिता के पहुंचते ही उसके ऊपर छुरा से वार कर दिया. अर्पिता घटनास्थल पर ही घायल हो गिर गयी. उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास से अन्य पुलिसकर्मियों ने पहुंचकर अस्पताल पहुंचाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




