चुचुड़ा: विवाद में एक की हत्या,फिर आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Jul 2018 4:29 AM
विज्ञापन
हुगली : चुचुड़ा खदीना मोड़ इलाके में रविवार तड़के शराब के अड्डे पर हुए विवाद में दो लोगों की जान चली गयी. एक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी, जबकि हत्यारोपी को जनता ने पीट-पीट कर मार डाला. इस घटना से इलाके में सनसनी है. सूचना पाकर मौके पर चुचुड़ा थाने की पुलिस पहुंची […]
विज्ञापन
हुगली : चुचुड़ा खदीना मोड़ इलाके में रविवार तड़के शराब के अड्डे पर हुए विवाद में दो लोगों की जान चली गयी. एक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी, जबकि हत्यारोपी को जनता ने पीट-पीट कर मार डाला. इस घटना से इलाके में सनसनी है. सूचना पाकर मौके पर चुचुड़ा थाने की पुलिस पहुंची और मामले की जांच शुरू की. पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान चुचुड़ा सिंघीबागान के मोहम्मद नजीरुलुद्दीन और धरमपुर के प्रदीप दस्तीदार (30) के रूप में हुई है. प्रदीप एक फाइनेंस कंपनी में स्थायी कर्मी था.
क्या है घटना
चुचुड़ा के खदीना मोड़ के प्रगतिनगर इलाके में शनिवार की रात जीटी रोड के किनारे ही कुछ लोग शराब पी रहे थे. पुलिस का अनुमान है कि प्रदीप दस्तीदार और मोहम्मद नजीरुलुद्दीन सहित सात लोग वहां मौजूद थे. अचानक उनके बीच विवाद शुरू हो गया. आरोप है कि इसी बीच मो नजीरुलुद्दीन ने गोली चलानी शुरू कर दी, जो प्रदीप को लग गयी. उसे चुचुड़ा सदर इमामबाड़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गयी. दूसरी ओर अड्डे पर मौजूद लोगों ने नजीरुलुद्दीन को पीटना शुरू कर दिया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी.
सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची, लेकिन उससे पहले ही सभी फरार हो गये. किस कारण से विवाद हुआ, इसका पता नहीं चल पाया है. फिलहाल किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया जा सका है. प्रदीप का भाई सत्यम वैद्य ने बताया शनिवार की सुबह 11 बजे उसका बड़ा भाई घर से निकला था. उसके ऑफिस में बोर्ड मीटिंग थी.
बोर्ड मीटिंग खत्म होने पर वह आखिरी ट्रेन से आते वक्त फोन करके बताया कि लौटने में देर होगी. प्रदीप के साथ उसकी पत्नी का संबंध विच्छेद हो जाने के बाद पांच साल से वह मानसिक तौर पर अवसादग्रस्त हो गया था. वह बांकुड़ा से तबादला करा कर हाल ही में कोलकाता आया और दोस्तों के साथ शनिवार और रविवार को गुजारता था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










