पत्नी से मजाक करने पर चाकू से हमला, जख्मी हालत में अस्पताल में भर्ती थाना में शिकायत दर्ज
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मालदा : पत्नी को लेकर दोस्त के साथ मजाक करना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया. इस घटना में एक व्यक्ति ने अपने दोस्त को चाकू से मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. सोमवार की रात यह घटना चांचल थाना अंतर्गत रानिकामात गांव में घटी है. पुलिस ने बताया कि घायल व्यक्ति का नाम […]
विज्ञापन
मालदा : पत्नी को लेकर दोस्त के साथ मजाक करना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया. इस घटना में एक व्यक्ति ने अपने दोस्त को चाकू से मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. सोमवार की रात यह घटना चांचल थाना अंतर्गत रानिकामात गांव में घटी है. पुलिस ने बताया कि घायल व्यक्ति का नाम दिलीप अली (28) है.
घटना की रात रानिकामात इलाके में एक चाय की दुकान के सामने दिलीप अली और मनजूर अली गपशप कर रहे थे. उसी समय मनजूर अली की पत्नी को लेकर दिलीप ने कुछ अश्लील मजाक किया. इसी से मनजूर तैश में आ गया और उसने चाय दुकान में रखे एक चाकू उठाकर दिलीप पर वार कर दिया. इस दौरान उसने अपने दोस्त पर कई वार किये जिससे दिलीप बुरी तरह जख्मी हो गया.
पुलिस सूत्रों ने बताया कि दिलीप अली के शरीर में आठ जगहों पर चाकू के घाव लगे हैं. उसका इलाज मालदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है. इस घटना को लेकर पीड़ित दिलीप अली के परिवार वालों ने चांचल थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी है. वहीं घटना के बाद से आरोपी फरार है. उसकी तलाश की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










