अपने ही फ्लैट में अभिनेत्री से हुई छेड़खानी और दुर्व्यवहार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : अपने ही फ्लैट में एक अभिनेत्रा दुर्व्यवहार और छेड़खानी की शिकार हो गयी. घटना जादवपुर थाना अंतर्गत सेंट्रल रोड स्थित आवासन में घटी. घटना के बाद आवासन की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं. घटना की लिखित शिकायत जादवपुर थाने में दर्ज करायी गयी है. बताया गया है कि पीड़िता […]
विज्ञापन
कोलकाता : अपने ही फ्लैट में एक अभिनेत्रा दुर्व्यवहार और छेड़खानी की शिकार हो गयी. घटना जादवपुर थाना अंतर्गत सेंट्रल रोड स्थित आवासन में घटी. घटना के बाद आवासन की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं. घटना की लिखित शिकायत जादवपुर थाने में दर्ज करायी गयी है. बताया गया है कि पीड़िता बांग्ला टीवी सीरियल की अभिनेत्री हैं. सूत्रों के अनुसार आवासन का एक फ्लैट खाली पड़ा है. कई वर्षों से फ्लैट के मालिक वहां नहीं आते हैं.
आरोप के अनुसार गत कुछ महीने से कुछ बाहरी लोगों का वहां आना-जाना लगा रहता है. गत शुक्रवार की रात को भी कुछ ऐसा हुआ. वहां कुछ बाहरी लोगों को देखकर अभिनेत्री ने विरोध किया. आरोप के अनुसार उसके बाद फ्लैट में आये लोगों ने उनसे दुर्व्यवहार और छेड़खानी की. सूचना मिलते ही वहां पुलिस पहुंची. आरोप है कि पुलिसकर्मियों से भी दुर्व्यवहार किया गया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










