हुगली में बैंक से 13 लाख की लूट, बाइक से आये छह बदमाशों ने बैंक शाखा पर बोला धावा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

हुगली : बदमाशों ने बंदूक का डर दिखाते हुए यहां एक राष्ट्रीयकृत बैंक की शाखा से 12.5 लाख रुपये लूट लिए. पुलिस ने बताया कि तीन मोटरसाइकिलों से छह बदमाश दानकुनी हाउसिंग इलाके में स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा पहुंचे. चार बदमाश हवा में गोलियां चलाते हुए बैंक में घुस गये. उन्होंने बंदूक […]
विज्ञापन
हुगली : बदमाशों ने बंदूक का डर दिखाते हुए यहां एक राष्ट्रीयकृत बैंक की शाखा से 12.5 लाख रुपये लूट लिए. पुलिस ने बताया कि तीन मोटरसाइकिलों से छह बदमाश दानकुनी हाउसिंग इलाके में स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा पहुंचे. चार बदमाश हवा में गोलियां चलाते हुए बैंक में घुस गये.
उन्होंने बंदूक का भय दिखाकर बैंक में मौजूद लोगों को एक कोने में खड़ा कर दिया. उसके बाद बैंक के कैशियर की कनपटी पर बंदूक रखकर, उनसे तिजोरी की चाबी ले ली और तिजोरी में मौजूद तकरीबन 13 लाख रुपये की नकदी लेकर फरार हो गये. चंदननगर पुलिस आयुक्तालय के आयुक्त अजय कुमार ने कहा कि इस मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










