ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप, पति गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप, पति गिरफ्तार

हुगली : उत्तरपाड़ा थाना अंतर्गत कोन्ननगर के धरसा इलाके में शुक्रवार की रात हुए एक विवाहिता किरन साव की अस्वाभाविक मौत के मामले में पुलिस ने उसके पति संतोष साव को गिरफ्तार किया है. उसे शनिवार को श्रीरामपुर महकमा अदालत में पेश किया जहां उसे 14 दिनों की जेल हिरासत में भेजने का निर्देश दिया […]

विज्ञापन
हुगली : उत्तरपाड़ा थाना अंतर्गत कोन्ननगर के धरसा इलाके में शुक्रवार की रात हुए एक विवाहिता किरन साव की अस्वाभाविक मौत के मामले में पुलिस ने उसके पति संतोष साव को गिरफ्तार किया है. उसे शनिवार को श्रीरामपुर महकमा अदालत में पेश किया जहां उसे 14 दिनों की जेल हिरासत में भेजने का निर्देश दिया गया.
उल्लेखनीय है कि शुक्रवार की रात कोन्ननगर के धरसा इलाके में एक मकान से विवाहिता किरन साव का फंदे से झूलता हुआ शव मिला था. किरन के मायके वालों ने संतोष साव के खिलाफ थाने में हत्या की शिकायत दर्ज करायी थी. शिकायत के आधार पर पुलिस ने संतोष को शुक्रवार की रात गिरफ्तार कर लिया था.
तकरीबन 11 वर्ष पहले किरन और संतोष को विवाह हुआ था, लेकिन उनकी कोई संतान नहीं थी. इस वजह से किरन मानसिक रूप से अवसाद ग्रस्त थी. पुलिस ने प्राथमिक तौर पर किरन की मौत को आत्महत्या बताया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola