25, 26 मई को शपथ ग्रहण नहीं करेंगे तृणमूल सांसद
कोलकाता: पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी के निर्देश के अनुरुप तृणमूल कांग्रेस के नव-निर्वाचित सांसद 25 और 26 मई को शपथ ग्रहण नहीं करेंगे.पार्टी सूत्रों ने यहां बताया कि तृणमूल कांग्रेस के सांसद जून की शुरुआत में शपथ ग्रहण करेंगे. बनर्जी ने पहले कहा था कि पार्टी के सांसद 24 मई को दिल्ली रवाना होंगे और […]
कोलकाता: पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी के निर्देश के अनुरुप तृणमूल कांग्रेस के नव-निर्वाचित सांसद 25 और 26 मई को शपथ ग्रहण नहीं करेंगे.पार्टी सूत्रों ने यहां बताया कि तृणमूल कांग्रेस के सांसद जून की शुरुआत में शपथ ग्रहण करेंगे.
बनर्जी ने पहले कहा था कि पार्टी के सांसद 24 मई को दिल्ली रवाना होंगे और 25 एवं 26 मई को शपथ ग्रहण करेंगे. तृणमूल कांग्रेस के सांसदों का शपथ ग्रहण टलने से 26 मई को नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह में पार्टी की भागदारी को लेकर अटकलों को बल मिला है. मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में पार्टी शामिल होगी या नहीं इस पर तृकां चुप्पी साधे हुये है. चुनाव अभियान के दौरान ममता बनर्जी और नरेन्द्र मोदी के बीच वाकयुद्ध हुआ था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










