ePaper

तृणमूल काग्रेस के दो गुटों में संघर्ष रणक्षेत्र बनी उत्तर दमदम पालिका

Updated at : 24 May 2018 1:03 AM (IST)
विज्ञापन
तृणमूल काग्रेस के दो गुटों में संघर्ष रणक्षेत्र बनी उत्तर दमदम पालिका

कोलकाता :उत्तर 24 परगना जिले के निमता थाना अंतर्गत उत्तर दमदम नगर पालिका परिसर में वाइस चेयरमैन पर दो ठेकेदारों के हमला करने की घटना के बाद इलाका रणक्षेत्र में तब्दील हो गया. तृणमूल के दो गुट आमने-सामने आ गये. दोनों गुटों के लोगों में जमकर मारपीट हुई. खबर पाकर मौके पर पहुंचे दमदम लोकसभा […]

विज्ञापन

कोलकाता :उत्तर 24 परगना जिले के निमता थाना अंतर्गत उत्तर दमदम नगर पालिका परिसर में वाइस चेयरमैन पर दो ठेकेदारों के हमला करने की घटना के बाद इलाका रणक्षेत्र में तब्दील हो गया. तृणमूल के दो गुट आमने-सामने आ गये. दोनों गुटों के लोगों में जमकर मारपीट हुई.

खबर पाकर मौके पर पहुंचे दमदम लोकसभा केन्द्र के सांसद सौगत राय का वाइस चेयरमैन के समर्थकों ने घेराव कर जोरदार विरोध जताया. समर्थकों ने निमता थाना और बिराटी रेलवे स्टेशन पर अवरोध किया. मौके पर पहुंची विशाल पुलिस वाहिनी ने इलाके की तनावपूर्ण स्थिति को नियंत्रित किया. बताया जा रहा है कि तृणमूल कांग्रेस के ही एक गुट के दो ठेकेदार विपुल मंडल और निपेन मंडल के इलाके में अवैध कार्यों का विरोध करने पर उत्तर दमदम नगरपालिका के वाइस चेयरमैन शेख नाजुमुद्दीन पर हमला किया गया.

क्या है पूरा मामला

उत्तर दमदम नगरपालिका इलाके में तृणमूल कांग्रेस के दो गुट हैं. एक गुट में स्थानीय ठेकेदार विपुल मंडल और निपेन मंडल सहित तृणमूल कांग्रेस के कई स्थानीय दिग्गज नेता हैं. आरोप है कि इलाके में तालाब भरने, अवैध प्रमोटिंग सहित कई अवैध कार्य मंडल गुट के लोग कर रहे हैं. इसे लेकर उत्तर दमदम नगरपालिका के वाइस चेयरमैन शेख नाजुमुद्दीन ने विरोध किया था. बताया जा रहा है कि इसी विरोध के कारण विपुल और निपेन के गुट के कई लोग दोपहर बारह बजे के आस-पास नगरपालिका परिसर में पहुंचे थे. बातचीत करते हुए तर्क-वितर्क के बीच अचानक वाइस चेयरमैन पर हमला कर दिये. वाइस चेयरमैन पर हमले की घटना फैलते ही उनके समर्थकों ने जोरदार हंगामा शुरू किया. उनके समर्थकों ने इलाके में रास्ता अवरोध कर दिया. बिराटी रेलवे स्टेशन पर अवरोध कर ट्रेन अवरोध किया. बाद में स्थिति को नियंत्रित किया गया.

आरोपियों को दबोचने पर एक गुट ने किया हंगामा

इस मामले में लिप्त दो ठेकेदारों को पुलिस हिरासत में लेने पर पुलिस का वाहन रोककर तृणमूल के एक गुट ने जोरदार विरोध किया. घटना के बाद विशाल संख्या में पुलिस वाहिनी पहुंची थी. पुलिस वाहन पर ईंट फेंके गये थे. घटना की वजह से कुछ देर के लिए नगरपालिका के काम भी बंद कर दिया गया.

सांसद सौगत रात का घेराव, प्रदर्शन

घटना की सूचना पाकर दमदम लोकसभा केन्द्र के तृणमूल सांसद सौगत राय भी घटनास्थल पर पहुंचे थे. श्री राय को देख कर स्थानीय वाइस चेयरमैन के समर्थकों ने उनकी गाड़ी रोक दी और घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया. इधर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस के साथ विरोध प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई. पुलिस पर भी हमले किये गये.

क्या कहती है पुलिस

पुलिस का कहना है कि तीन लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी गयी है. दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ा दी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola