सारदा जांच:ईडी,सीबीआई महत्वपूर्ण सूचनाएं साझा करेंगे
कोलकाता : दो केंद्रीय एजेंसियां सतर्कता निदेशालय (ईडी) और केंद्रीय जांच ब्यूरो सारदा चिटफंड घोटाले की जांच में एक..दूसरे से सहयोग करेंगी, हालांकि वे स्वतंत्र रुप से जांच करेंगी. ईडी के विशेष क्षेत्रीय निदेशक योगेश गुप्ता ने प्रेट्र से कहा, ‘‘संयुक्त निदेशक राजीव सिंह के नेतृत्व में सीबीआई टीम पूरे मुद्दे पर बात करने कल […]
कोलकाता : दो केंद्रीय एजेंसियां सतर्कता निदेशालय (ईडी) और केंद्रीय जांच ब्यूरो सारदा चिटफंड घोटाले की जांच में एक..दूसरे से सहयोग करेंगी, हालांकि वे स्वतंत्र रुप से जांच करेंगी. ईडी के विशेष क्षेत्रीय निदेशक योगेश गुप्ता ने प्रेट्र से कहा, ‘‘संयुक्त निदेशक राजीव सिंह के नेतृत्व में सीबीआई टीम पूरे मुद्दे पर बात करने कल हमारे पास आई थी.
मामले की स्वतंत्र रुप से जांच करते हुए सीबीआई और ईडी एक-दूसरे से समन्वय करेंगे.’’ गुप्ता ने कहा कि निर्णय किया गया है कि दोनों एक-दूसरे से महत्वपूर्ण सूचनाएं साझा करेंगे, हालांकि ईडी और सीबीआई दो अलग-अलग कानूनों के तहत घोटाले की जांच कर रहे हैं.
ईडी ने धन शोधन रोकथाम कानून के तहत जांच शुरु की थी जबकि सीबीआई मामले की जांच भादंसं के तहत करेगी. गुप्ता ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दायर करने के लिए ईडी आगे के चरण में पहुंच चुकी है. गुप्ता ने कहा, ‘‘हम जांच में बिल्कुल आगे की स्थिति में हैं. हम अगले दो महीने में आरोपपत्र दायर करने की उम्मीद करते हैं.’’ ईडी ने अभी तक करीब 100 लोगों से पूछताछ की है जिनमें सारदा ग्रुप के प्रोमोटर सुदीप्ता सेन, उनकी दूसरी पत्नी पियाली सेन और पुत्र शुभोजित शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










