पति ने डांटा तो पत्नी ने लगा ली आग

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : पति के डांट से नाराज पत्नी ने खुद को घर में बंद करके आग लगा ली. घटना इकबालपुर इलाके के हुसैन शाह रोड में शनिवार रात घटी. पीड़ित महिला का नाम आयशा रहमान (28) है. घटना के बाद जले हालत में उसे एसएसकेएम अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत नाजुक […]

विज्ञापन

कोलकाता : पति के डांट से नाराज पत्नी ने खुद को घर में बंद करके आग लगा ली. घटना इकबालपुर इलाके के हुसैन शाह रोड में शनिवार रात घटी. पीड़ित महिला का नाम आयशा रहमान (28) है. घटना के बाद जले हालत में उसे एसएसकेएम अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत नाजुक बतायी है.

जांच में पुलिस को पता चला कि किसी घरेलू बात के कारण आयशा के पति अपनी मां को डांट रहे थे. अपने सामने सास को फटकार सुनता देख उसने पति को मना किया, जिससे उसके पति ने अपनी मां को छोड़ कर उसे ही फटकार लगाना शुरू कर दिया.

इसके बाद गुस्से में आकर उसने खुद को दूसरे कमरे में बंद करके शरीर में आग लगा ली. इसकी भनक लगने पर कमरा तोड़ कर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां गंभीर हालत में आयशा का इलाज चल रहा है. अस्पताल में आयशा ने किसी को खिलाफ कोई भी लिखित शिकायत दर्ज नहीं करायी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola