राजाबागान : आइपीएल में बेटिंग करते तीन गिरफ्तार

Published at :11 May 2018 2:45 AM (IST)
विज्ञापन
राजाबागान : आइपीएल में बेटिंग करते तीन गिरफ्तार

कोलकाता : कोलकाता पुलिस के स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की टीम ने आइपीएल में बेटिंग करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों के नाम गफ्फार अली गाजी, मोहम्मद शाहिद और फसीउद्दीन मोल्लाह है. इनके पास से पांच मोबाइल, एक कॉपी व कुछ बैंक के कागजात मिले हैं. पुलिस सूत्रों के […]

विज्ञापन
कोलकाता : कोलकाता पुलिस के स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की टीम ने आइपीएल में बेटिंग करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों के नाम गफ्फार अली गाजी, मोहम्मद शाहिद और फसीउद्दीन मोल्लाह है. इनके पास से पांच मोबाइल, एक कॉपी व कुछ बैंक के कागजात मिले हैं.
पुलिस सूत्रों के मुताबिक उन्हें खबर मिली थी कि आइपीएल के मैच की बेटिंग राजाबागान इलाके में एक घर में हो रही है. यह गिरोह मूलत: पंजाब, मुंबई व पूणे में क्रिकेट के मैच की बेटिंग करते थे. बुधवार को कोलकाता व मुंबई के मीच मैच को लेकर क्रिकेट की बेटिंग कर रहे थे. इसी समय छापेमारी कर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपियों के पास से मिले बैंक खाते के आधार पर इतना पता चला है कि वे अब तक 11 लाख रुपये की बेटिंग कर चुके थे. गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ हो रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola