युवा तृणमूल व तृणमूल में फिर संघर्ष, एक घायल, बाइक तोड़ी
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :10 May 2018 3:23 AM
विज्ञापन

दिनहाटा : मंगलवार रात दिनहाटा 1 नंबर ब्लॉक के पुटिमारी 2 नंबर ग्राम पंचायत के बड़नाचिना घाटपाड़ इलाके में युवा तृणमूल और तृणमूल के बीच संघर्ष की घटना घटी. इसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायलावस्था में दिनहाटा महकमा अस्पताल में चिकित्साधीन है. घटनास्थल पर एक बाइक में भी तोड़फोड़ की गयी. स्थानीय युवा तृणमूल […]
विज्ञापन
दिनहाटा : मंगलवार रात दिनहाटा 1 नंबर ब्लॉक के पुटिमारी 2 नंबर ग्राम पंचायत के बड़नाचिना घाटपाड़ इलाके में युवा तृणमूल और तृणमूल के बीच संघर्ष की घटना घटी. इसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायलावस्था में दिनहाटा महकमा अस्पताल में चिकित्साधीन है. घटनास्थल पर एक बाइक में भी तोड़फोड़ की गयी.
स्थानीय युवा तृणमूल समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी हनिफुर रहमान ने बताया कि वह अपने कार्यकर्ताओं के साथ इलाके में प्रचार के लिए निकला था. उस समय दूसरे गांव से कुछ लोग बाइकों पर आये और हनिफुर रहमान एवं उनके समर्थकों पर हमला कर दिया. गांव के अन्य लोगों के घटनास्थल पर पहुंचते ही बदमाश एक बाइक खेत में ही गिराकर भाग निकले. इलाकावासियों के हमले में मजीद मियां नामक एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. वह दिनहाटा महकमा अस्पताल में चिकित्साधीन है. घायल व्यक्ति ने बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ इलाके में घूम रहा था. उस समय रहमान व उसके साथियों ने उनपर हमला कर दिया. उसकी बाइक भी तोड़ी. इलाके में राजनैतिक संघर्ष को लेकर तनाव का माहौल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










