संदिग्ध अवस्था में बरामद छात्रा मामले में मिले कई तथ्य
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :06 May 2018 5:15 AM
विज्ञापन

कोलकाता : जादवपुर इलाके से लहुलूहान अवस्था में मिली छात्रा मामले में पुलिस को कई तथ्य मिले हैं. सूत्रों के अनुसार पुलिस का कहना है कि चिकित्सीय जांच की रिपोर्ट के अनुसार वैसे जख्मों के निशान नहीं मिले हैं जिससे पता चले कि उसका यौन उत्पीड़न हुआ है या नहीं. अस्पताल के सूत्रों के अनुसार […]
विज्ञापन
कोलकाता : जादवपुर इलाके से लहुलूहान अवस्था में मिली छात्रा मामले में पुलिस को कई तथ्य मिले हैं. सूत्रों के अनुसार पुलिस का कहना है कि चिकित्सीय जांच की रिपोर्ट के अनुसार वैसे जख्मों के निशान नहीं मिले हैं जिससे पता चले कि उसका यौन उत्पीड़न हुआ है या नहीं.
अस्पताल के सूत्रों के अनुसार छात्रा के सिर पर चोट आयी है, इसकी वजह से वह कुछ-कुछ अंतराल में बेहोश हो जा रही है. छात्रा के ब्लड सैंपल की फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है. पुलिस की जांच जारी है.
दो गुटों के बीच झड़प
कोलकाता. बालीगंज इलाके में दो गुटों के बीच हुई झड़प में चार लोग घायल हो गये. घटना शुक्रवार की रात घटी. मकानों के निर्माण में इस्तेमाल होने वाली सामग्रियों को लेकर लंबे समय से दो पक्षों के बीच विवाद चल रहा था. मामला तब बिगड़ गया जब सिंडिकेट विवाद सड़क पर आ गया. दोनों पक्षों की ओर से पथराव किया गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. तब जाकर स्थिति नियंत्रित हो पायी.
सूत्रों के अनुसार पुलिस में दोनों पक्षों की ओर से शिकायत दर्ज करायी गयी है. पुलिस ने पूछताछ के लिए कुछ लोगों को हिरासत में लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










