कोलकाता : अवैध कॉल सेंटरों पर छापेमारी, 13 गिरफ्तार

Updated at :06 May 2018 5:14 AM
विज्ञापन
कोलकाता : अवैध कॉल सेंटरों पर छापेमारी, 13 गिरफ्तार

कोलकाता : महानगर के विभिन्न इलाकों में अवैध रूप से चलाये जानेवाले कॉल सेंटरों पर पुलिस की ओर से छापेमारी की गयी. कोलकाता पुलिस के साइबर थाने और गुप्तचर विभाग का संयुक्त अभियान गत शुक्रवार की रात शुरू हुआ, जो शनिवार जारी रहा. पुलिस ने आठ जगहों पर छापेमारी अभियान चलाया जिसमें चार जगहों पर […]

विज्ञापन
कोलकाता : महानगर के विभिन्न इलाकों में अवैध रूप से चलाये जानेवाले कॉल सेंटरों पर पुलिस की ओर से छापेमारी की गयी. कोलकाता पुलिस के साइबर थाने और गुप्तचर विभाग का संयुक्त अभियान गत शुक्रवार की रात शुरू हुआ, जो शनिवार जारी रहा.
पुलिस ने आठ जगहों पर छापेमारी अभियान चलाया जिसमें चार जगहों पर अवैध रूप से चलाये जानेवाले कॉल सेंटर का खुलासा हुआ. पुलिस के अनुसार ये कॉल सेंटर तपसिया रोड (साउथ), टेंगरा के क्रिस्टोफर रोड, कसबा के पिकनिक गार्डेन रोड और करया थाना अंतर्गत तिलजला रोड में चलाये जा रहे थे.
पुलिस ने कल 13 लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि अवैध रूप से चलाये जानेवाले कॉल सेंटरों से 25 लैपटॉप/कंप्यूटर और 17 मोबाइल फोन जब्त किये गये हैं. अवैध रूप से चलाये जानेवाले अन्य कॉल सेंटरों का भी पता लगाया जा रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola