बंगाल : बस हादसे में पांच मरे, 30 घायल
मिदनापुर (पश्चिम बंगाल) : पश्चिम बंगाल के मिदनापुर जिले में आज एक बस के एक खाई में गिर जाने के कारण पांच बस यात्रियों की मौत हो गयी और कम से कम 30 अन्य घायल हो गये. घायलों में से 12 की हालत गंभीर है. राष्ट्रीय राजमार्ग छह पर खडगपुर के निकट मदपुरघाट में कटक […]
मिदनापुर (पश्चिम बंगाल) : पश्चिम बंगाल के मिदनापुर जिले में आज एक बस के एक खाई में गिर जाने के कारण पांच बस यात्रियों की मौत हो गयी और कम से कम 30 अन्य घायल हो गये. घायलों में से 12 की हालत गंभीर है.
राष्ट्रीय राजमार्ग छह पर खडगपुर के निकट मदपुरघाट में कटक जा रही बस के चालक ने वाहन से अपना नियंत्रण खो दिया जिसके कारण यह वाहन सडक किनारे एक खाई में जा गिरा. इस हादसे में पांच लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी और चालक सहित 30 अन्य घायल हो गये. घायलों को मिदनापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बस में सवार सभी यात्री ओडिशा के रहने वाले थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










