सारधा चिटफंड घोटाला: मामले की जांच तेजी से करना चाहती है सीबीआइ सात लोगों की विशेष टीम बनायी

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता/नयी दिल्ली: दस हजार करोड़ रुपये से अधिक के सारधा चिटफंड घोटाले की जांच में तेजी लाने के लिए सीबीआइ ने विशेष जांच टीम की मदद के लिए एक बैंक अधिकारी व एक कानूनी विशेषज्ञ को काम सौंपा है. सीबीआई निदेशक रंजीत सिन्हा ने कल शाम विशेष जांच टीम के साथ पहली बैठक की जिसमें […]

विज्ञापन

कोलकाता/नयी दिल्ली: दस हजार करोड़ रुपये से अधिक के सारधा चिटफंड घोटाले की जांच में तेजी लाने के लिए सीबीआइ ने विशेष जांच टीम की मदद के लिए एक बैंक अधिकारी व एक कानूनी विशेषज्ञ को काम सौंपा है.

सीबीआई निदेशक रंजीत सिन्हा ने कल शाम विशेष जांच टीम के साथ पहली बैठक की जिसमें मामले की जांच के लिए कार्ययोजना का खाका तैयार किया गया. आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि निदेशक ने अधिकारियों की टीम को जांच में तेजी लाने को कहा है क्योंकि इसमें आम लोगों के साथ ही उच्चतम न्यायालय का सीबीआई में भरोसा शामिल है.

भ्रष्टाचार रोधी शाखा के उप कानूनी सलाहकार वीएस शुक्ला और सीबीआई के भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो (पटना) से संबद्ध बैंक अधिकारी बीके सिन्हा जांच के दौरान सात सदस्यीय विशेष जांच टीम की मदद करेंगे. सीबीआई ने पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार और पूर्वोत्तर से इन मामलों में दस्तावेज एकत्र करने पहले ही शुरू कर दिये हैं. जांच एजेंसी सेबी और आरबीआई जैसे बाजार नियामकों की भूमिका की भी जांच कर सकती है. उन्होंने बताया कि कंपनी मामलों के मंत्रलय के अधिकारियों की भूमिका की भी जांच की जा सकती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola