चौथा चरण: आठ मई तक दो हेलिकॉप्टर रहेंगे तैनात, चुनाव में रहेगी हवाई सुरक्षा
कोलकाता: राज्य के चौथे चरण में जंगलमहल के तीन जिलों के माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में मतदान होगा. इसलिए इन क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था करना चुनाव आयोग के लिए भी एक चुनौती है. इस संबंध में सोमवार को राज्य के संयुक्त मुख्य चुनाव अधिकारी अमित ज्योति भट्टाचार्य ने बताया कि चुनाव के दौरान इस बार हवाई […]
कोलकाता: राज्य के चौथे चरण में जंगलमहल के तीन जिलों के माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में मतदान होगा. इसलिए इन क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था करना चुनाव आयोग के लिए भी एक चुनौती है.
इस संबंध में सोमवार को राज्य के संयुक्त मुख्य चुनाव अधिकारी अमित ज्योति भट्टाचार्य ने बताया कि चुनाव के दौरान इस बार हवाई सुरक्षा भी रहेगी. जंगलमहल के तीनों जिलों में दो हेलिकॉप्टर के माध्यम से निगरानी की जायेगी. यह हेलिकॉप्टर पांच से आठ मई तक इस क्षेत्रों में पूरे इलाके पर नजरदारी करेगा. इन हेलीकैप्टरों में भी मेडिकल सपोर्ट टीम को रखा जायेगा, जो किसी भी आपातकालीन स्थिति में बचाव कार्य में जुट सके.
गृह मंत्रलय के निर्देशानुसार होगी सुरक्षा
माओवादी प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी केंद्रीय गृह मंत्रलय के अधीन है. इसलिए इन क्षेत्रों में उनके निर्देशानुसार ही सुरक्षा की व्यवस्था की जायेगी. इन जिलों में प्राय: सभी मतदान केंद्रों पर अर्धसैनिक बलों को तैनात किया जायेगा, इसके साथ ही यहां पर बम डिस्पोजल स्क्वायड, रोड ओपेनिंग टीम व एंटी लैंड माइनिंग डिस्पोजल स्क्वायड भी रहेंगे. इसके साथ ही इनके एक मेडिकल सपोर्ट टीम भी रहेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










