राज्य की 6 सीटों पर थमा प्रचार
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में लोकसभा के चौथे चरण के चुनाव के तहत बुधवार को झारग्राम, मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा, विष्णुपुर और आसनसोल सीट के लिए मतदान होगा. सोमवार को यहां प्रचार थम गया. जंगलमहल के तीन जिलों बांकुड़ा, पश्चिम मेदिनीपुर व पुरुलिया में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं. माओवाद प्रभावित जंगलमहल इलाके में चुनाव […]
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में लोकसभा के चौथे चरण के चुनाव के तहत बुधवार को झारग्राम, मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा, विष्णुपुर और आसनसोल सीट के लिए मतदान होगा. सोमवार को यहां प्रचार थम गया. जंगलमहल के तीन जिलों बांकुड़ा, पश्चिम मेदिनीपुर व पुरुलिया में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं.
माओवाद प्रभावित जंगलमहल इलाके में चुनाव होने के कारण सुरक्षा के खास इंतजाम किये गये हैं. सुरक्षा बलों की 150 कंपनियां तैनात रहेंगी. संयुक्त मुख्य चुनाव अधिकारी अमित ज्योति भट्टाचार्य ने कहा कि तीन जिलों के कई क्षेत्रों में माओवादियों का प्रभाव है, इसलिए छह विधानसभा क्षेत्र में मतदान के समय में कमी की गयी है.
हालांकि सभी छह सीटों पर सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा, लेकिन झाड़ग्राम व पुरुलिया के छह विधानसभा क्षेत्रों में शाम चार बजे तक ही वोट डाले जायेंगे.
चुनाव के दौरान कई जगह हुए माओवादी हमलों के मद्देनजर यह कदम उठाया गयाहै. मुख्य चुनाव अधिकारी सुनील गुप्ता ने बताया कि झारग्राम लोकसभा सीट के झारग्राम, बीनपुर व बंदवान तथा पुरुलिया के बलरामपुर, बाघमुंडी व जयपुर में सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक ही मतदान होगा.
राज्य सरकार ने जारी किया अलर्ट
राज्य सरकार के गृह विभाग की ओर से माओवाद प्रभावित तीन जिलों पश्चिम मेदिनीपुर, बांकुड़ा व पुरुलिया में पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है. जंगलमहल के तीनों जिलों में सात मई को चुनाव होगा. अभी इस क्षेत्र में चुनाव ड्यूटी के लिए केंद्रीय सुरक्षा बल के जवान नहीं पहुंचे हैं. इसलिए फिलहाल राज्य सरकार को ही इसकी निगरानी करनी होगी.
जंगलमहल क्षेत्र में लगेंगे सैटेलाइट फोन
जंगलमहल क्षेत्र में चुनाव के दौरान सैटेलाइट फोन का इस्तेमाल किया जायेगा. पहली बार लोकसभा चुनाव में सैटेलाइट फोन टर्मिनल लगाये जायेंगे. इसे डिजिटल सैटेलाइट फोन टर्मिनल के नाम से पुकारा जायेगा और इन तीन जिलों में 10 सैटेलाइट फोन सर्विस हब बनाये जायेंगे. इनमें छह झारग्राम में और चार पुरुलिया जिले में होंगे. इन सभी सैटेलाइट फोन सर्विस हब को कोलकाता में स्थित चुनाव आयोग के कार्यालय से जोड़ा जायेगा, ताकि जंगल में भी तैनात अधिकारियों से आयोग बराबर संपर्क बनाये रख सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










