तृणमूल कांग्रेस मुसलमानों की हितैषी नहीं :मोदी
आसनसोल: तृणमूल कांग्रेस द्वारा खुद को मुसलमानों के हितैषी होने का दावा किए जाने की आलोचना करते हुए नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय उनके राज्य गुजरात में पश्चिम बंगाल की तुलना में कहीं बेहतर स्थिति में हैं.मोदी ने दावा किया कि सच्चर समिति की रिपोर्ट ने विभिन्न राज्यों में अल्पसंख्यकों के विकास […]
आसनसोल: तृणमूल कांग्रेस द्वारा खुद को मुसलमानों के हितैषी होने का दावा किए जाने की आलोचना करते हुए नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय उनके राज्य गुजरात में पश्चिम बंगाल की तुलना में कहीं बेहतर स्थिति में हैं.मोदी ने दावा किया कि सच्चर समिति की रिपोर्ट ने विभिन्न राज्यों में अल्पसंख्यकों के विकास के बारे में सचाई जाहिर कर दी है.
तृणमूल प्रमुख एवं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ मोदी ने जुबानी जंग जारी रखते हुए यहां एक चुनाव रैली में कहा, ‘‘पश्चिम बंगाल में मुसलमानों को तृणमूल सरकार पर इस बात के लिए दबाव डालना होगा कि वह वोट बैंक की राजनीति करने की बजाय विकास की राजनीति करे.’’ चुनावी मौसम में ये दोनों नेता एक दूसरे के खिलाफ आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं और इनके हमले कभी कभी व्यक्तिग रुप धारण कर लेते हैं.
मोदी ने कहा कि हर साल हज जाने को लेकर प्रत्येक राज्य के लिए मुसलमानों का कोटा है. गुजरात में 4,000 लोगों का कोटा है जबकि उनके राज्य से 40,000 लोग हज के लिए आवेदन करते हैं, जिससे राज्य में मुसलमानों की वित्तीय स्थिति जाहिर होती है. उन्होंने कहा कि बंगाल में हज के लिए 12,000 लोगों का कोटा है लेकिन इससे कम संख्या में आवेदन होते हैं. ‘‘यहां मुसलमानों की गरीबी के लिए कौन जिम्मेदार है.’’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










