भाइयों के विवाद में दोस्त की गयी जान

Updated:
विज्ञापन

मालदा: सौ रुपये के लिए दो भाइयों के बीच चल रहे विवाद को रोकने आये एक दोस्त को अपनी जान गंवानी पड़ी. घटना शुक्रवार की रात 11 बजे के आसपास कालियाचक थाना के जालुआबाधान गांव की है. मृत व्यक्ति का नाम सफीकुल शेख (35) है. वह जालुआबाधाल गांव का रहनेवाला था. पुलिस सूत्रों के अनुसार, […]

विज्ञापन

मालदा: सौ रुपये के लिए दो भाइयों के बीच चल रहे विवाद को रोकने आये एक दोस्त को अपनी जान गंवानी पड़ी. घटना शुक्रवार की रात 11 बजे के आसपास कालियाचक थाना के जालुआबाधान गांव की है. मृत व्यक्ति का नाम सफीकुल शेख (35) है. वह जालुआबाधाल गांव का रहनेवाला था. पुलिस सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार रात को सफीकुल के पड़ोसी साहिल शेख व जाबीउल शेख के बीच सौ रुपये को लेकर विवाद हो रहा था. साहिल व जाबीउल दोनों भाई है. सफीकुल इनका दोस्त है.

विवाद को रोकने आये सफीकुल पर जाबिउल ने धारदार कैंची से वार कर दिया. कैंची से सफीकुल की सांस नाली कट जाने के कारण घटनास्थल पर ही वह खून से लथपथ होकर गिर पड़ा. दोस्त की हत्या होते देख साहिल ने इसका विरोध किया.

जबीउल ने साहिल पर भी हमला कर दिया. इसके बाद स्थानीय लोगों ने रात को ही सफीकुल व साहिल को मालदा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भरती कराया. रास्ते में ही सफीकुल की मौत हो गयी. मालदा पुलिस अधीक्षक रूपेश कुमार ने कहा कि सफीकुल के परिवार की ओर से जबीउल के खिलाफ कालियाचक थाने में शिकायत दर्ज की गयी. जबीउल शेख इलाके से फरार है. पुलिस उसे तलाश रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola