महिला को नंगा कर पीटा
मालदा: मालदा जिले में 42 वर्षीय महिला को नंगा कर पेड़ से बांध कर पीटने का मामला सामने आया है. घटना बामनगालो थाना के तहत गोविंदपुर ग्राम पंचायत के कासिमपुर गांव की है. पीड़ित महिला का नाम मिनती सरकार है. पुलिस सूत्रों द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार पीड़िता अपने पति प्रफुल्ल सरकार तथा बेटे […]
मालदा: मालदा जिले में 42 वर्षीय महिला को नंगा कर पेड़ से बांध कर पीटने का मामला सामने आया है. घटना बामनगालो थाना के तहत गोविंदपुर ग्राम पंचायत के कासिमपुर गांव की है. पीड़ित महिला का नाम मिनती सरकार है. पुलिस सूत्रों द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार पीड़िता अपने पति प्रफुल्ल सरकार तथा बेटे तापस सरकार के साथ रहती है.
उनका अपने पड़ोसी सुखेन सिंह के साथ चारदीवारी बनाने को लेकर विवाद चल रहा था. सूत्रों ने आगे बताया कि प्रफुल्ल सरकार कल अपने बेटे के साथ घेरा देने का काम कर रहा था. घेरा देने के क्रम में सुखेन सिंह के साथ उसका झगड़ा हो गया.
बात काफी बढ़ गयी. स्थानीय लोगें द्वारा बीच बचाव के बाद मामला शांत हुआ. आरोप है कि रात को प्रफुल्ल सरकार अपने बेटे के साथ पास ही किर्तन देखने चला गया.घर में उसकी पत्नी मिनती सरकार अकेले थी. तभी सुखेन सिंह आया और मिनती सेन को जबरदस्ती करीब 12 किलोमीटर दूर गंभीरागांव लेकर आ गया.
यहां उसने पीड़िता को नंगा कर आम के पेड़ से बांध दिया और डंडे से जमकर उसकी पिटाई की.उसके चित्कार की आवाज सुन कर आसपास के लोग काफी संख्या में आ गये. उसके बाद मौके से सुखेन सिंह भाग गया. आज शुक्रवार को मिनती सरकार ने बामनगोला थाने में चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी. उसके बाद पुलिस ने सुखेन सिंह तथा उसके भाई सागर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. दो लोग अभी भी फरार बताए जा रहे हैं. बामनगोला थाने के ओसी अलक भौमिक ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है. विभिन्न स्थानों पर छापामारी जारी है. उन्होंने आरोपियों को शीघ्र ही पकड़ लेने की उम्मीद जाहिर की.पीड़िता को मदीपोखर ग्रामीण अस्पताल के भरती कराया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










