राजग सत्ता में आई तो बंगाल को मिलेगा भारी-भरकम पैकेज: राजनाथ सिंह
कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी को लुभाने का प्रयास करते हुए भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने आज कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार बनने पर पश्चिम बंगाल के विकास के लिए ‘भारी-भरकम पैकेज’ पैकेज दिया जाएगा. भाजपा अध्यक्ष का यह बयान उस वक्त आया है जब कुछ दिन पहले ही दोनों दलों […]
कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी को लुभाने का प्रयास करते हुए भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने आज कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार बनने पर पश्चिम बंगाल के विकास के लिए ‘भारी-भरकम पैकेज’ पैकेज दिया जाएगा.
भाजपा अध्यक्ष का यह बयान उस वक्त आया है जब कुछ दिन पहले ही दोनों दलों के बीच काफी तीखी बयानबाजी हुई. बीते 27 अप्रैल को श्रीराम पुर में भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी द्वारा ममता बनर्जी पर हमला किए जाने के बाद दोनों पार्टियों के बीच तल्खी बढी थी.
सिंह ने आज यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘अगर आप (तृणमूल) लडना चाहती है तो कांग्रेस के साथ लडे. आप भाजपा के साथ क्यों लड रहे हैं? भाजपा के साथ लडना बंद करिए.’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि दिल्ली में हमारी सरकार बनेगी. पश्चिम बंगाल के विकास और यहां से गरीबी एवं बेरोजगारी दूर करने के लिए जितने भी भारी-भरकम पैकेज की जरुरत होगी, हम उसे देंगे.’’
मोदी ने ममता की एक पेंटिंग के 1.80 करोड रुपये में बिकने को लेकर सवाल खडा किया था और उन पर बंगाल के लोगों को सपनों को तोडने का आरोप लगाया था. इसके बाद तृणमूल ने उन पर तीखा हमला किया और उन्हें ‘गुजरात का कसाई’ तक करार दिया.
भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने मिदनापुर के केशियारी में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अगर भाजपा सत्ता में आई तो बांग्लादेश से होने वाले अवैध पलायन से निपटने को प्रमुख दी जाएगी.
मुर्शिदाबाद में सिंह ने कहा, ‘‘माकपा ने पश्चिम बंगाल को 34 साल के शासन में बर्बाद कर दिया और लोग बडी उम्मीद के साथ ममता बनर्जी को सत्ता में लाए. परंतु सत्ता में आने के बाद उन्होंने लोगों की अकांक्षाओं को नजरअंदाज कर दिया.’’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










