पश्चिम बंगाल: चुनावी हिंसा, सात की मौत, 740 घायल

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में चुनावी हिंसा की 825 घटनाओं में अब तक सात लोगों की जान जा चुकी है और 740 लोग घायल हो चुके हैं. चुनाव आयोग सूत्रों ने यह जानकारी दी. मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय में ओएसडी अमित रॉय चौधरी ने यहां बताया कि नादिया जिले में मार्च में एक व्यक्ति की […]

विज्ञापन

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में चुनावी हिंसा की 825 घटनाओं में अब तक सात लोगों की जान जा चुकी है और 740 लोग घायल हो चुके हैं. चुनाव आयोग सूत्रों ने यह जानकारी दी. मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय में ओएसडी अमित रॉय चौधरी ने यहां बताया कि नादिया जिले में मार्च में एक व्यक्ति की जान चली गई थी जबकि दूसरे व्यक्ति की मौत अप्रैल के शुरुआत में मुर्शिदाबाद जिले के जलांगी में हुई. इसके बाद पिछले महीने ही तीसरी मौत बीरभूम में और चौथी मौत मालदा जिले के माणिकचक में हुई.

सूत्रों ने बताया कि इनके अलावा 26 अप्रैल को दो लोगों को मौत हुई. चौधरी ने बताया कि सातवीं मौत पश्चिमी मिदनापुर जिले में पिछले महीने के आखिर में हुई. चुनाव आयोग ने माकपा नेता मोहम्मद सलीम को अपशब्द कहने को लेकर तृणमूल कांग्रेस विधायक सलबोनी श्रीकांतो महतो के खिलाफ स्वत: संज्ञान लिया. राय चौधरी ने बताया कि पश्चिम मिदनापुर के डीएम को कार्रवाई करने और चुनाव आयोग को एक रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है.

इस बीच बारासात से प्राप्त एक खबर के मुताबिक बैरकपुर के कांग्रेस उम्मीदवार सम्राट तापदार की आज शाम अज्ञात बदमाशों ने कथित तौर पर पिटाई कर दी. वह जगद्दल के बासुदेबपुर में चुनाव प्रचार कर लौट रहे थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola