तीसरे चरण का चुनाव: नौ सीटों के लिए आज डाले जायेंगे वोट मैदान में 87 उम्मीदवार
कोलकाता: राज्य में बुधवार को तीसरे चरण के तहत नौ लोकसभा सीटों पर मतदान होगा. इसके लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. मंगलवार शाम को ही कई क्षेत्रों में मतदान कर्मी इवीएम के साथ अपने-अपने केंद्रों पर पहुंच गये. यह जानकारी मंगलवार को राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी सुनील कुमार गुप्ता ने दी. […]
कोलकाता: राज्य में बुधवार को तीसरे चरण के तहत नौ लोकसभा सीटों पर मतदान होगा. इसके लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. मंगलवार शाम को ही कई क्षेत्रों में मतदान कर्मी इवीएम के साथ अपने-अपने केंद्रों पर पहुंच गये. यह जानकारी मंगलवार को राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी सुनील कुमार गुप्ता ने दी.
उन्होंने बताया कि तीसरे चरण में राज्य के प्रमुख चार जिलों हावड़ा, हुगली, बर्दवान व बीरभूम की नौ लोकसभा सीटें हावड़ा, उलबेड़िया, श्रीरामपुर, हुगली, आरामबाग, बीरभूम, बोलपुर, बर्दवान-पूर्व व बर्दवान- दुर्गापुर लोकसभा क्षेत्रों में चुनाव होंगे. इन नौ लोकसभा सीटों के लिए कुल 87 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 74 पुरुष व 13 महिलाएं शामिल हैं. नौ सीटों को मिला कर कुल मतदाताओं की संख्या करीब 1.39 करोड़ है.
हुगली में सबसे ज्यादा मतदाता
मतदान केंद्र की दृष्टि से आरामबाग सबसे बड़ा लोकसभा क्षेत्र हैं. यहां मतदान केंद्रों की संख्या 2053 है. वहीं, मतदाताओं के संख्या के अनुसार हुगली लोकसभा क्षेत्र सबसे बड़ा है. यहां पर मतदाताओं की संख्या 16,28,169 है. इन चार जिलों के नौ लोकसभा सीटों में करीब 17330 मतदान केंद्र हैं. जानकारी के अनुसार, तीसरे चरण के कुल 17330 मतदान केंद्रों में करीब 25-30 मतदान केंद्र अति संवेदनशील हैं, इसलिए इन सभी संवेदनशील मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये जायेंगे.
तीसरे चरण के चुनाव के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में 2629 माइक्रो पर्यवेक्षक नियुक्त किये गये हैं. इसके साथ ही चुनाव प्रक्रिया को अंजाम देने के लिए 87304 मतदान कर्मियों की नियुक्ति की गयी है. उन्होंने बताया कि तीसरे चरण में 356 संवेदनशील मतदान केंद्रों पर वेब कॉस्टिंग की सुविधा होगी, इसके अलावा 1631 मतदान केंद्रों में पूरी चुनाव प्रक्रिया की वीडियो रिकार्डिग की जायेगी. 566 मतदान केंद्रों पर चुनाव प्रक्रिया की डिजिटल कैमरे से फोटो लेकर रखी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










