सबको साथ लेकर चलेंगे : ममता

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता: भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के तीखे हमलों पर मंगलवार को पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि वह सबको साथ लेकर चलने में विश्वास करती हैं.उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव के समय भाजपा के राष्ट्रीय नेता बंगाल में आकर बंगाली-हिंदी भाषी जैसे मुद्दों को छेड़ कर बंगाल की […]

विज्ञापन

कोलकाता: भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के तीखे हमलों पर मंगलवार को पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि वह सबको साथ लेकर चलने में विश्वास करती हैं.उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव के समय भाजपा के राष्ट्रीय नेता बंगाल में आकर बंगाली-हिंदी भाषी जैसे मुद्दों को छेड़ कर बंगाल की आपसी एकता को ठेस पहुंचा रहे हैं.

ममता ने कहा, ‘बंगाल में हम बंगाली, बिहारी, यूपी वाले, पंजाबी, गुजराती, दक्षिण भारतीय और मुसलमान सभी आपसी एकता के साथ रहते हैं. मोदी के यूपी, बिहार और मारवाड़ी वाले बयान से सिर्फ मुङो ही नहीं, यहां रहने वाले हिंदी भाषी, बिहारी, यूपी वाले, पंजाबी सभी समाज के लोगों को आघात पहुंचा है.’ ममता बड़ाबाजार के सत्यनारायण पार्क में उत्तर कोलकाता सीट से तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार सुदीप बंद्योपाध्याय के समर्थन में आयोजित सभा में बोल रही थीं. मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी के बयान का विरोध सिर्फ तृणमूल नहीं यहां रहने वाले उद्यमियों, बिहार, यूपी, मारवाड़ी और सामाजिक संगठनों के लोगों ने मुङो पत्र लिख कर किया है. मैं उन सभी के प्रति आभारी हूं. बंगाल में हम सभी शांति के साथ रहते हैं. मोदी ने पैसे के दम पर मीडिया का मुंह बंद कर दिया है.

मोदी को इतिहास नहीं मालूम
ममता ने कहा, ‘मोदी को इतिहास नहीं मालूम है. एक समय भारत, बांग्लादेश, पाकिस्तान को मिला कर हिंदुस्तान था. जब यह अलग हुए तो बांग्लादेश से रिफ्यूजी (शरणार्थी) भारत विशेष कर बंगाल में आ कर बसे. आज इन लोगों के लिए भारत इनकी मातृभूमि है. ऐसे में मोदी अभी प्रधानमंत्री बने नहीं एवं वे रिफ्यूजी परिवारों को बंगाल से बोरिया बिस्तर बांध उन्हें खदेरने की बात करते हैं. हम इसका विरोध करते हैं. इसे बरदाश्त नहीं किया जायेगा. उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति जो अपनी जबान पर काबू नहीं कर सकता, वह देश को कैसे काबू में रख पायेगा. मोदी अगर प्रधानमंत्री बनते हैं तो वह भारत का सबसे काला दिन होगा. भारत सांप्रदायिकता की आग में जलने लगेगा. ऐसा हम एवं हमारे देश की जनता नहीं होने देगी. भाजपा, कांग्रेस एवं वामफ्रंट आपस में मिल कर भारत का बंटवारा करना चाहते हैं. आज भाजपा के पास राजनीतिक मुद्दा नहीं रह गया है, इसलिए व्यक्तिगत मुद्दों पर भाजपा के पीएम उम्मीदवार बोल रहे हैं.

मुख्यमंत्री ने उत्तर कोलकाता के लोगों से तृणमूल के समर्थन में वोट देने और भाजपा, कांग्रेस एवं वामफ्रंट को एक भी वोट नहीं देने की अपील की. इस मौके पर पार्टी उम्मीदवार सुदीप बंद्योपाध्याय, मंत्री साधन पांडेय, डॉ शशि पांजा, विधायक स्मिता बक्शी, माला साहा, पूर्व विधायक संजय बक्शी, पार्षद राज किशोर गुप्ता, श्वेता इंदोरिया, मृणाल साहा, पूर्व पार्षद निर्मला पांडेय सहित अन्य लोग उपस्थित थे. इस अवसर पर कांग्रेस नेता संजय उपाध्याय, विनोद सिंघानिया व नरेंद्र सिंघानिया ने अपने कई समर्थकों के साथ तृणमूल में शामिल हुए एवं तृणमूल का झंडा सुदीप बंद्योपाध्याय के हाथ से ग्रहण किया.

छठ के दिन छुट्टी की घोषणा मैंने की, मोदी ने नहीं
मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार और यूपी के लोगों से जितना मुङो प्यार है, उतना मोदी को नहीं. हर साल छठ के दिन मैं गंगा घाटों पर जाती हूं. छठ के दिन छुट्टी की घोषणा की. साथ ही गंगासागर में कर को माफ किया. मोदी ने तो ऐसा गुजरात में नहीं किया. भाजपा का हाल यह है कि अभी बच्चे ने जन्म नहीं लिया है, लेकिन अन्नप्रासन (बच्चे के मुंह में पहला भात खिलाना) की तैयारी शुरू हो गयी है. यानी अभी देश की जनता ने प्रधानमंत्री पद के लिए किसी को नहीं चुना है, लेकिन भाजपा ने मोदी को प्रधानमंत्री मान लिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola