कोलकाता में ममता की होगी पहली सभा
कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस सुप्रिमो मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मंगलवार 29 अप्रैल को कोलकाता उत्तर से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार सुदीप बंद्योपाध्याय के समर्थन में बड़ाबाजार के सत्यनारायण पार्क में सभा करेंगी. सुश्री बनर्जी पूरे राज्य में तृणमूल उम्मीदवारों के समर्थन में सभा कर रही हैं, लेकिन सत्यनारायण पार्क की सभा कोलकाता में उनकी पहली सभा होगी. […]
कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस सुप्रिमो मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मंगलवार 29 अप्रैल को कोलकाता उत्तर से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार सुदीप बंद्योपाध्याय के समर्थन में बड़ाबाजार के सत्यनारायण पार्क में सभा करेंगी.
सुश्री बनर्जी पूरे राज्य में तृणमूल उम्मीदवारों के समर्थन में सभा कर रही हैं, लेकिन सत्यनारायण पार्क की सभा कोलकाता में उनकी पहली सभा होगी. सभा को लेकर तैयारी जोर शोर से हैं. विगत एक सप्ताह से अधिक समय से वृहत्तर बड़ाबाजार के विभिन्न वार्डो में जहां सुदीप बंद्योपाध्याय के लिए प्रचार जारी हैं, वही इस सभा को भी सफल बनाने के लिए वार्ड में तृणमूल नेताओं के बीच बैठक एवं आटो से आम जनता को सभा में शामिल होने का आवाहन किया जा रहा है. वृहत्तर बड़ाबाजार के सभी वार्ड के वार्ड अध्यक्ष एवं पार्षदों को सत्यनारायण पार्क सैकड़ों समर्थकों की उपस्थिति में जुलूस लेकर आने का निर्देश दिया गया है.
सोमवार देर रात तक यहां एक विशाल मंच बनाने एवं कलाकार स्ट्रीट को तृणमूल के झंडो एवं बैनर तथा टैबलो से सजाने का काम पूरा कर लिया गया. इस सभा के माध्यम से सुश्री बनर्जी हिंदी भाषी लोगों के साथ-साथ व्यापारिक समुदाय के लोगों को पार्टी का संदेश देगी और पौने तीन वर्षो की मां, माटी, मानुष सरकार की उपलब्धियों का खुलासा करेंगी. सूत्रों की माने तो मुख्यमंत्री बड़ाबाजार के व्यवसायियों को लुभाने के लिए बड़ाबाजार के विकास एवं दिशा तथा दशा को सुधारने की भी बात करेंगी.
मंच निर्माण व सभा के आयोजन का दायित्व ग्रहण करने वाले प्रदेश तृणमूल कांग्रेस के महासचिव व पूर्व विधायक संजय बख्शी ने बताया कि अनुमति ले ली गयी है. उन्होंने बताया कि 1998 में जब तृणमूल कांग्रेस का गठन हुआ था, उस समय भी सुश्री बनर्जी ने श्री बंद्योपाध्याय के समर्थन में ही पहली सभा ममता बनर्जी के किया था. 2011 के विधानसभा चुनाव में भी सुश्री बनर्जी ने पार्टी की उम्मीदवार स्मिता बख्शी के समर्थन में सत्यनारायण पार्क में ही चुनावी सभा किया था. तीसरी बार ममता बनर्जी कल सत्यनारायण पार्क में सभा कर रही है. उत्तर कोलकाता के सबसे महत्यवपूर्ण क्षेत्र के रूप में मुख्यमंत्री सत्यनारायण पार्क विशेषकर बड़ाबाजार को देखती है.
उल्लेखनीय है कि सत्यनारायण पार्क बड़ाबाजार का हृदय स्थल है तथा पूर्वी भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक केंद्र है. सत्यनारायण पार्क के सटे इलाकों में आर्मेनियन स्ट्रीट, कलाकार स्ट्रीट, सोनापट्टी, कॉटन स्ट्रीट, राजा कटरा, पोस्ता सहित कई बाजार व सदासुख कटरा, विलास राव कटरा, जैसे कई कटरा हैं. कुछ दूरी पर ही नाखुदा मसजिद भी है. इस इलाके में विभिन्न प्रदेशों से लोग यहां आकर बसे हैं. अब यहां के वाशिंदे और मतदाता हैं. इनमें राजस्थानी, मारवाड़ी, बिहारी, उत्तर प्रदेश के लोगों के साथ-साथ अल्पसंख्यक समुदाय के लोग शामिल हैं. उम्मीदवारों की जीत व हार में उनके मतों का काफी महत्व होता है. इस कारण प्रत्येक उम्मीदवार या पार्टी अपनी चुनावी सभा को सत्यनारायण पार्क व आसपास के इलाकों का ही चयन करते हैं. सोमवार की शाम का वामफ्रंट उम्मीदवार रूपा बागची के समर्थन में सत्यनारायण पार्क में सभा की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










