सारदा घोटाला: प्रवर्तन निदेशालय ने अर्पिता घोष से फिर पूछताछ की

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : प्रवर्तन निदेशालय ने सारदा चिटफंड घोटाले की जांच को लेकर आज तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार अर्पिता घोष को पूछताछ के लिए फिर तलब किया. निदेशालय के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘हां, हमने उन्हें (अर्पिता घोष) सारदा घोटाले के संदर्भ में पूछताछ के लिए आज फिर तलब किया.’’ प्रवर्तन निदेशालय ने बीते 25 अप्रैल […]

विज्ञापन

कोलकाता : प्रवर्तन निदेशालय ने सारदा चिटफंड घोटाले की जांच को लेकर आज तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार अर्पिता घोष को पूछताछ के लिए फिर तलब किया. निदेशालय के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘हां, हमने उन्हें (अर्पिता घोष) सारदा घोटाले के संदर्भ में पूछताछ के लिए आज फिर तलब किया.’’ प्रवर्तन निदेशालय ने बीते 25 अप्रैल को अर्पिता से दो घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की थी.

निदेशालय ने इस मामले में सारदा समूह के प्रमुख सुदीप्त सेन की पत्नी पियाली सेन ओर बेटे सुभोजीत को गिरफ्तार किया था. राज्य सरकार ने इस मामले की जांच के लिए एक एसआईटी का भी गठन किया है.

प्रवर्तन निदेशालय ने इस मामले में तृणमूल कांग्रेस के नेताओं और मंत्रियों से पूछताछ की संभावना से इंकार नहीं किया. इस बारे में पूछे जाने पर एक अधिकारी ने कहा कि कोई भी पहुंच से बाहर नहीं है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola