हमले का जबाव देते हुए तृणमूल ने मोदी को कसाई कहा

Updated:
विज्ञापन

श्रीरामपुरः तृणमूल कांग्रेस ने आज उनपर हो रहे हमलों का जवाब देते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी पर हमला बोला. तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता डेरेक ओब्रायन ने सोशल नेटवर्किंग साइट के माध्यम से मोदी पर कटाक्ष किया उन्होंने लिखा कि गुजरात के कसाई बंगाल में आसमान से उतरे हैं. […]

विज्ञापन

श्रीरामपुरः तृणमूल कांग्रेस ने आज उनपर हो रहे हमलों का जवाब देते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी पर हमला बोला. तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता डेरेक ओब्रायन ने सोशल नेटवर्किंग साइट के माध्यम से मोदी पर कटाक्ष किया उन्होंने लिखा कि गुजरात के कसाई बंगाल में आसमान से उतरे हैं. उनके पास बंगाल के विकास माडल का कोई जवाब नहीं है. इसलिए, (वह) निजी हमले कर रहे हैं. गुजरात का कसाई अपनी पत्‍‌नी का ख्याल नहीं रख सकता. वह इस महान राष्ट्र का ख्याल कैसे रखेगा.

ओब्रायन ने यही बयान एक टीवी चैनल को भी दिया जिसमें उन्होंने मोदी पर कई आरोप लगाये. गौरतलब है कि मोदी ने सारदा घोटाले का मुद्दा उठाया था और कहा कि उन्हें तृणमूल प्रमुख से यह उम्मीद नहीं थी. उन्होंने कहा कि सारदा सरस्वती का दूसरा नाम है, उनकी हर जगह पूजा होती है और यह सारदा एक चिटफंड में बदल गई ममता जी, हमें आपसे यह उम्मीद नहीं थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola