बर्दवान में 19 लोग गिरफ्तार
कोलकाता : बर्दवान जिला में चुनाव से पहले हुईं विभिन्न घटनाओं में कुल 19 लोगों की गिरफ्तारी हुई है. यह जानकारी उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी अमित राय चौधरी ने दी. उन्होंने बताया कि विगत शनिवार की शाम को हाटगोविंदपुर की रहने वाले अनिता विश्वास ने अपने मकान में तोड़फोड़ व आगजनी करने की शिकायत की. […]
कोलकाता : बर्दवान जिला में चुनाव से पहले हुईं विभिन्न घटनाओं में कुल 19 लोगों की गिरफ्तारी हुई है. यह जानकारी उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी अमित राय चौधरी ने दी. उन्होंने बताया कि विगत शनिवार की शाम को हाटगोविंदपुर की रहने वाले अनिता विश्वास ने अपने मकान में तोड़फोड़ व आगजनी करने की शिकायत की.
घटना के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया. इधर बर्दवान में तृणमूल समर्थक की मौत मामले में 13 लोगों की गिरफ्तारी हुई है, जबकि हाटगोविंदपुर इलाके में दो चुनाव आयोगकर्मियों पर हमला करनेवाले मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










