40 प्रत्याशियों ने नहीं दिया आयकर का ब्योरा
कोलकाता: आगामी 30 अप्रैल को होनेवाले तीसरे चरण के चुनाव में नौ सीटों के लिए 87 उम्मीदवार मैदान में हैं. लेकिन उनमें से 40 उम्मीदवारों ने अपने आय कर रिटर्न के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है. 18 उम्मीदवारों ने अपने पैन कार्ड तक के बारे में भी कुछ खुलासा नहीं किया है. अर्थात् […]
कोलकाता: आगामी 30 अप्रैल को होनेवाले तीसरे चरण के चुनाव में नौ सीटों के लिए 87 उम्मीदवार मैदान में हैं. लेकिन उनमें से 40 उम्मीदवारों ने अपने आय कर रिटर्न के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है. 18 उम्मीदवारों ने अपने पैन कार्ड तक के बारे में भी कुछ खुलासा नहीं किया है. अर्थात् 87 उम्मीदवारों में से 46 फीसदी ने आय कर रिटर्न व 21 फीसदी ने पैन कार्ड की जानकारी देना जायज नहीं समझा है.
इन 87 उम्मीदवारों में से आठ उम्मीदवार ऐसे हैं, जिनकी वार्षिक आमदनी 20 लाख रुपये से भी अधिक है. श्रीरामपुर से तृणमूल कांग्रेस की सीट पर चुनाव लड़ रहे कल्याण बनर्जी की आमदनी सबसे अधिक है. उन्होंने स्वयं, उनकी पत्नी व बच्चों की कुल वार्षिक आमदनी 1.95 करोड़ रुपये बतायी है. सबसे अधिक आमदनी करनेवालों में बीरभूम से तृणमूल कांग्रेस की प्रत्याशी शताब्दी राय दूसरे स्थान पर हैं, उन्होंने अपनी वार्षिक आमदनी 59.94 लाख रुपये दिखायी है.
वहीं, अगर सबसे अधिक कजर्दारों के बारे में देखा जाये तो तीन उम्मीदवार ऐसे हैं, जिन पर एक करोड़ रुपये से भी अधिक का कर्ज है. श्रीरामपुर से भाजपा के उम्मीदवार बप्पी लाहिड़ी पर करीब 1.60 करोड़ रुपये का कर्ज है. दूसरे स्थान पर तृणमूल कांग्रेस के सांसद सुलतान अहमद हैं, इन पर 1.08 करोड़ रुपये का कर्ज है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










