सारदा घोटाले को लेकर माकपा, बुद्धदेव के बीच आरोप-प्रत्यारोप
तारकेश्वर-कोलकाता (पश्चिम बंगाल): पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और माकपा नेता बुद्धदेव भट्टाचार्य ने आज सारदा चिटफंड घोटाले को लेकर एक दूसरे पर निशाना साधा. ममता ने जहां माकपा के धन के स्नेत पर सवाल उठाया तो पूर्व मुख्यमंत्री भट्टाचार्य ने घोटाले के मामले में सीबीआई जांच की मांग की. ममता बनर्जी ने भट्टाचार्य […]
तारकेश्वर-कोलकाता (पश्चिम बंगाल): पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और माकपा नेता बुद्धदेव भट्टाचार्य ने आज सारदा चिटफंड घोटाले को लेकर एक दूसरे पर निशाना साधा. ममता ने जहां माकपा के धन के स्नेत पर सवाल उठाया तो पूर्व मुख्यमंत्री भट्टाचार्य ने घोटाले के मामले में सीबीआई जांच की मांग की. ममता बनर्जी ने भट्टाचार्य पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘आपके कार्यकाल में 2006 में यह हुआ था. क्या मैं नाम बताउं? जैसे कि आपको कुछ पता ही नहीं है.’’ वाम मोर्चा की सरकार के शासनकाल में ही सारदा समूह ने अपना कारोबार शुरु किया था.
तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ने हुगली जिले के तारकेश्वर में चुनावी सभा में कहा, ‘‘चोरों की मां सबसे तेज बोलती है और खाली बर्तन ज्यादा बजते हैं. माकपा के पास हजारों करोड रपये कहां से आये.’’ उन्होंने कहा, ‘‘वाम मोर्चा सरकार के वित्त मंत्री ने किसके बैंक खाते से अपना चुनाव अभियान चलाया.’’ ममता ने कहा, ‘‘किसने चोरी की है और किसे जिम्मेदार ठहराया जा रहा है? अगर आप तृणमूल कांग्रेस में दोष निकालने की कोशिश करेंगे तो केवल अच्छे लोग ही दिखाई देंगे.’’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










