सभी सीटों पर मुकाबला दिलचस्प

Updated:
विज्ञापन

उत्तर बंगाल की चार सीटों पर कड़ी सुरक्षा में मतदान आज सिलीगुड़ी : राज्य में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए उत्तर बंगाल की चार लोकसभा सीटों पर सभी तैयरियां पूरी कर ली गयी है. यहां मतदान कल 24 अप्रैल को होना है.मालदा उत्तर,मालदा दक्षिण,बालुरघाट एवं रायगंज लोकसभा सीटों पर शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान […]

विज्ञापन

उत्तर बंगाल की चार सीटों पर कड़ी सुरक्षा में मतदान आज

सिलीगुड़ी : राज्य में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए उत्तर बंगाल की चार लोकसभा सीटों पर सभी तैयरियां पूरी कर ली गयी है. यहां मतदान कल 24 अप्रैल को होना है.मालदा उत्तर,मालदा दक्षिण,बालुरघाट एवं रायगंज लोकसभा सीटों पर शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान के लिए सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए गये हैं. इसके लिए बड़े पैमाने पर अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गयी है. मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा. उत्तर बंगाल की इन चार सीटों पर कई दिग्गज अपनी किस्मत आजमा रहे हैं.

इनके भाग्य का फैसला कल ही हो जायेगा.इनमें सबसे महत्वपूर्ण रायगंज लोकसभा सीट है. यहां कांग्रेस की दिग्ग्ज तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रियरंजन दासमुंशी की पत्नी दीपा दासमुंशी कांग्रेस के टिकट पर मैदान में हैं. उनका मुख्य मुकाबला अपने ही देवर सत्य रंजन दासमुंशी से है. सत्यरंजन तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर मैदान में हैं. लोग यहां इस चुनाव को देवर-भाभी का मुकाबला भी कह रहे हैं. दोनों ने ही अपनी-अपनी जीत के लिए एंड़ी चोटी का जोर लगा दिया है.

दोनों के बीच के मुकाबले का महत्व इसी से पता लगाया जा सकता है कि दोनों के ही ओर से यहां तमाम बड़े-बड़े नेता चुनाव प्रचार के लिए आ गये हैं. दीपा दासमुंशी की ओर से स्वयं काग्रेस सुप्रीमो सोनिया गांधी चुनाव प्रचार कर गयी हैं, जबकि सत्य रंजन दासमुंशी के लिए ममता बनर्जी ने कमान संभाली है. वह ना केवल स्वयं चुनाव प्रचार के लिए आयीं, अपितु उनकी पार्टी के तमाम दिग्गज भी यहां चुनाव प्रचार कर गए. वाम मोरचा की ओर से माकपा के दिग्गज मो. सलीम यहां से मैदान में हैं जबकि भाजपा ने निमु भौमिक को यहां से उतारा है. निमु भौमिक मादी लहर के सहारे यहां हैं.यहां बहुकोणीय मुकाबला है और सभी अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं. वर्ष 2009 के चुनाव में यहां से दीपा दासमुंशी ने बाजी मारी थी.

मालदा उत्तर सीट पर भी यहां सबकी निगाहें टिकी हुयी है. यह कांग्रेस की परांपरागत सीट है. लेकिन इस बार ममता बनर्जी ने उन्हे घेरने के तैयारी कर ली है. ममता ने यहां तृणमूल कांग्रेस की टिकट पर सौमित्र राय को मैदान में उतार दिया है. सौमित्र राय प्रख्यात लोक गायक है. इसी तरह मालदा दक्षिण और बालुरघाट लोकसभा सीट पर भी दिलचस्प मुकाबला है.

लेकिन सबकी निगाहें बालुरघाट लोकसभा सीट पर लगी होगी क्योंकि यहां से तृणमूल कांग्रेस की टिकट पर ममता की सबसे खासमखास अर्पिता घोष मैदान में हैं. सारधा घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा नोटिस मिलने के कारणा हांलाकि उनकी परेशानी थोड़ी बढ़ गयी है. इस बीच मतदान को सुचारू रूप से चलाने के लिए इन चार सीटों परअर्धसैनिक बलों की 71 कंपनियां तैनात की गयी है. चुनाव आयोग सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रायगंज लोकसभा क्षेत्र में कुल 26 कंपनियां तैनात की गयी है. मालदा उत्तर तथा मालदा दक्षिण के लिए अर्धसैनिक बलों की 45 कंपनियों को काम पर लगाया गया है. ये चारों लोकसभा क्षेत्र तीन जिलों मालदा,बालुरघाट और उत्तर दिनाजपुर में है. इन जिलों से लगती बिहार की सीमाओं को पहले ही सील कर दिया गया है.

इसके अतिरिक्त इन जिलों की काफी सीमाएं बंगलादेश से लगती है. भारत-बंगलादेश सीमा पर भी खास नजर रखी जा रही है. बीएसफ को चौकसी के खास निर्देश दिए गये हैं. इन सीमाओं को भी सील भी कर दिया गया है. सूत्रों ने आगे बताया कि सभी लोकसभा केंद्रों के अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गयी है.मालदा उत्तर तथा तथा मालदा दक्षिण लोकसभा केंद्र में 2646 अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गयी है.रायगंज लोकसभा केंद्र में अर्धसैनिक बलों के 26 कंपनियों को लगाया गया है. दक्षिण दिनाजपुर जिले के बालुरघाट लोकसभा केंद्र में भी सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए गये हैं.यहां 193 अति संवेदनशील अैर 112 संवेदनशील मतदान केंद्र हैं. इन मतदान केंद्रों पर भी अर्धसैनिक बलों के जवान तैनात किए गए हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola