आप कार्यकर्ताओं पर हुआ हमला
कालियागंज : एक ओर जहां आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल को जब तब किसी न किसी हमले का शिकार होना पड़ रहा है, वहीं दूसरी ओर, उनके कार्यकर्ताओं की भी कुछ इसी प्रकार की स्थिति है. इसी प्रकार की घटना कालियागंज थाना अंतर्गत राधिकापुर के भागुप गांव में घटी है. घटना के संबंध […]
कालियागंज : एक ओर जहां आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल को जब तब किसी न किसी हमले का शिकार होना पड़ रहा है, वहीं दूसरी ओर, उनके कार्यकर्ताओं की भी कुछ इसी प्रकार की स्थिति है. इसी प्रकार की घटना कालियागंज थाना अंतर्गत राधिकापुर के भागुप गांव में घटी है. घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार, आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर कल रात हमले की घटना घटी. पार्टी के जिला नेता कन्हैयालाल विश्वास ने बताया कि रात को करीब नौ बजे के आसपास कुछ लोगों ने उनके कार्यकर्ताओं पर हमला कर दिया. जिसमें अजीजुर रहमान व उसके पुत्र आलू सईद घायल हो गये. उन्होंने कांग्रेस एवं माकपा के कार्यकर्ताओं पर इस हमले का आरोप लगाया है.
उन्होंने आगे कहा कि हमारे कार्यकर्ताओं पर बांस एंव लाठी से हमला किया गया है. बाद में इनलोगों को अस्पताल में भरती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनको छुट्टी दे दी गयी. इस घटना की खबर मिलते ही पूरे गांव में उत्तेजना फैल गयी. मौके पर पुलिस के आने के बाद ही मामला शांत हो सका. इस संबंध में थाने में मामला भी दर्ज कराया गया है. श्री विश्वास ने इस मामले को लेकर चुनाव आयोग से भी शिकायत करने की बात कही. थाना प्रभारी श्रीमंत बनर्जी ने कहा है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










