आइआरबी जवानों से भिड़े ग्रामीण

Updated:
विज्ञापन

पुलिस के एक जवान पर लगा बच्ची से दुष्कर्म का आरोप मालदा : जिले के माणिकचक थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव में रविवार को चुनाव डय़ूटी में तैनात इंडियन रिजर्व बटालियन (आइआरबी) के एक जवान द्वारा कथित तौर पर एक बच्ची के दुष्कर्म की घटना के बाद जमकर बवाल हुआ. ग्रामीण आइआरबी के जवानों से […]

विज्ञापन

पुलिस के एक जवान पर लगा बच्ची से दुष्कर्म का आरोप

मालदा : जिले के माणिकचक थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव में रविवार को चुनाव डय़ूटी में तैनात इंडियन रिजर्व बटालियन (आइआरबी) के एक जवान द्वारा कथित तौर पर एक बच्ची के दुष्कर्म की घटना के बाद जमकर बवाल हुआ. ग्रामीण आइआरबी के जवानों से भिड़ गये. हालांकि घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों के पहुंचने के बाद ही हालात काबू में आया.

पुलिस सूत्रों के अनुसार, एक मदरसे में पश्चिम मेदिनीपुर से आयी स्टेट आम्र्ड पुलिस (इंडियन रिजर्व बटालियन) कैंप कर रही है. कूचबिहार जिले में पहले चरण के चुनाव में इस कंपनी को तैनात किया गया था. मालदा में दूसरे चरण के चुनाव के लिए इन्हें यहां भेजा गया है. यह मदरसा आम बागान में स्थित है. रविवार सुबह 11 बजे के आसपास गांव के कुछ बच्चे आम के बगीचे में आम चुनने गये. उस दौरान एक जवान ने कथित तौर पर पांच साल की एक बच्ची को चॉकलेट देने का लालच दिखाकर उसे कैंप के अंदर बुलाया व उसके साथ दुष्कर्म किया.

यहीं नहीं, दरिंदगी की हद पार करते हुए जवान ने मोबाइल से तसवीर भी उतार ली. बाद में बच्ची ने घर आकर मां को घटना की जानकारी दी. इसके बाद बच्ची की मां ग्रामीणों को लेकर मदरसा पहुंची. वहां पहुंचे लोगों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. घटना के बाद जवान वहां से भाग गया. ग्रामीणों के साथ कैंप के जवानों का संघर्ष शुरू हो गया. खबर मिलते ही माणिकचक थाना के ओसी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे. उत्तेजित ग्रामीणों को शांत कराने में पुलिस के पसीने छूट गये. ग्रामीणों को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस फोर्स व रैफ को उतारा गया. शाम चार बजे के आसपास हालात काबू में आया. डिप्टी पुलिस अधीक्षक (विधि व्यवस्था) निर्मल सिंह देव घटनास्थल पर पहुंचे. माणिकचक के बीडीओ सांगे तासी डुक्पा भी मौके पर पहुंच गये.

स्थानीय ग्रामीणों ने दोषी जवान के खिलाफ कठोर कदम उठाने की मांग की. साथ ही मदरसा से पुलिस बल को हटाने की मांग की. पीड़ित बच्ची की मां ने माणिकचक थाने में शिकायत दर्ज करायी. पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार पुलिस फोर्स को मदरसा से हटाने के बारे में सोचा जा रहा है. पुलिस अधीक्षक रूपेश कुमार ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है. अभी स्थिति नियंत्रण में है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola