लकड़ी के बक्से में बंद मिला गृहवधू का शव

Updated at :25 Sep 2017 8:58 AM
विज्ञापन
लकड़ी के बक्से में बंद मिला गृहवधू का शव

हावड़ा. उलबेड़िया थाना अंतर्गत छह नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर वीरशिवपुर के पास बंद लकड़ी के बक्से में गृहवधू का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ है. मृतका की शिनाख्त सुपर्णा हाजरा (30) के रूप में हुई है. वह संकराइल के सुलाटी की रहनेवाली थी आैर पिछले 20 सितंबर से लापता थी. मृतका का पति शुभोजीत हाजरा भी […]

विज्ञापन

हावड़ा. उलबेड़िया थाना अंतर्गत छह नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर वीरशिवपुर के पास बंद लकड़ी के बक्से में गृहवधू का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ है. मृतका की शिनाख्त सुपर्णा हाजरा (30) के रूप में हुई है. वह संकराइल के सुलाटी की रहनेवाली थी आैर पिछले 20 सितंबर से लापता थी. मृतका का पति शुभोजीत हाजरा भी घर पर नहीं है. घर पर ताला बंद है.

जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह स्थानीय लोगों ने बक्से को देखा. दुर्गंध निकलने के कारण खबर पुलिस को दी गयी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मामले की जांच शुरू हुई. पुलिस को पता चला कि शव अपर्णा का है. बताया जा रहा है कि दंपती के बीच संबंध अच्छे नहीं थे. मायकेवालों का आरोप है कि शुभोजीत का किसी अन्य महिला से संबंध था. इसी को लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे.

20 सिंतबर को अपर्णा रहस्यमय तरीके से लापता हो गयी. दूसरे दिन पति भी घर छोड़ कर चला गया. 22 सितंबर को मायकेवालों ने संकराइल थाना में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करायी. मायकेवालों का आरोप है कि पति ने ही पत्नी की हत्या कर शव को फेंका है. पुलिस फरार पति की तलाश कर रही है. पुलिस ने बताया कि प्राथमिक जांच में इतना साफ है कि गृहवधू की हत्या हुई है. उसके शरीर पर जख्मों के कई निशान मिले हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola