पिता-पुत्र की घर में ही गोली मारकर हत्या

मोहम्मदाबाद (गाजीपुर). करीमुद्दीपुर थाना क्षेत्र के गोड़उर गांव में बुधवार की देर रात पूर्व विधायक कृष्णानंद राय के पट्टीदार के यहां घर के अंदर ही पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. घटना की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में फोर्स मौके पर पहुंच गयी. शुरुआत में पुलिस ने इसे गैंगवार माना लेकिन बाद […]
शुरुआत में पुलिस ने इसे गैंगवार माना लेकिन बाद में पता चला कि बड़े बेटे ने ही वारदात को अंजाम दिया है. पुलिस देर रात तक आरोपी की गिरफ्तारी और हत्या के कारणों की पड़ताल में जुटी थी. गोड़उर गांव में पिता 60 वर्षीय राजनारायण राय अपने बेटे 35 वर्षीय विनय राय के साथ बैठे थे.
तभी बड़ा बेटा अंजनी वहां पहुंचा और किसी बात को लेकर पिता राजनारायण और छोटे भाई विनय पर गोली चला दी. गोली की आवाज सुनकर जब तक परिवार के अन्य लोग पहुंचते अंजनी फरार हो गया. परिजन और गांववाले पिता-पुत्र को लेकर मुहम्मदाबाद स्थित अस्पताल पहुंचे, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया. विनय को सीने और राजनारायण को पेट में गोली मारी गयी थी. मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है. करीमुद्दीनपुर थानाध्यक्ष के अनुसार हमलावर की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










