फेसबुक पर किया प्यार, फिर किया दुष्कर्म
कोलकाता: सोशल नेटवर्किग साइट्स के जरिये लड़की से दोस्ती कर जाल में फंसाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. आरोपी युवक का नाम शुभदीप पाल (22) है. वह पूर्व मेदिनीपुर के दुर्गाचक थाना के खंजाचक ग्राम का रहने वाला है. गरफा इलाके में एक एनिमेशन कॉलेज में तीसरे वर्ष की पढ़ाई कर […]
कोलकाता: सोशल नेटवर्किग साइट्स के जरिये लड़की से दोस्ती कर जाल में फंसाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. आरोपी युवक का नाम शुभदीप पाल (22) है. वह पूर्व मेदिनीपुर के दुर्गाचक थाना के खंजाचक ग्राम का रहने वाला है.
गरफा इलाके में एक एनिमेशन कॉलेज में तीसरे वर्ष की पढ़ाई कर रहा है. वह उसी इलाके के झील रोड के निकट पालबाजार स्थित एक हॉस्टल में रहता है. घटना के बाद प्रेमी की सच्चई का खुलासा होने पर प्रेमिका ने घरवालों को पूरी बात बतायी. तत्काल घरवालों ने गरफा थाने में शिकायत दर्ज करायी. घटना के बाद आरोपी को उसके हॉस्टल से गिरफ्तार कर लिया गया. मंगलवार को अदालत में पेश करने पर उसे 28 मार्च तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया.
क्या था मामला
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि नेताजी नगर के एक कॉलेज में वह प्रथम वर्ष की छात्र है. गत वर्ष फेसबुक के जरिये उसकी मुलाकात शुभदीप के साथ हुई थी. फेसबुक में बातों ही बातों में वह उससे प्यार कर बैठी. यादवपुर इलाके में एक गेस्ट हाउस में शुभदीप के रहने के कारण वह लगातार उसके साथ मिलती थी. गत सोमवार को पढ़ाई के सिलसिले में वह उसके घर गयी. वहां शुभदीप ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया. जिसके बाद वह उसे घर में अकेला छोड़ कर किसी काम से कुछ देर के लिए बाहर निकल गया. इसी बीच किसी तरह गाना सुनने के लिए उसने शुभदीप का कंप्यूटर ऑन किया तब उसके होश उड़ गये.
अन्य कई लड़कियों के साथ भी आरोपी बना चुका है संबंध
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके कंप्यूटर में उसने कई लड़कियों के साथ शुभदीप की अश्लील तस्वीर व विडियो देखी. जिसके बाद उसके प्रेमी की सच्चई सामने आयी. घटना के बाद वह सीधे घर पहुंची और पूरी घटना अपने परिवार वालों को बतायी. जिसके बाद परिवार के सदस्यों को साथ लेकर गरफा थाने में पहुंची और दुष्कर्म की शिकायत दर्ज करायी. जिसके बाद पुलिस ने गेस्ट हाउस में आरोपी छात्र के कमरे में छापेमारी की और ईल सभी तस्वीर व विडियो को जब्त कर आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया. उधर, इस घटना से पीड़िता के परिवार के लोग सकते में हैं. इलाके के लोग भी इस घटना को सुन कर हैरान हैं. पुलिस आरोपी युवक से पूछताछ कर अन्य लड़कियों के साथ भी उसके संबंध के बारे में पता लगा रही है. पुलिस का कहना है कि जो आपत्तिजक वीडियो क्लीपिंग जब्त हुई है वह किसी अन्य की खींची हुई है, उसकी भी तलाश जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










