छेड़खानी से बचने के लिए चलती बस से कूदी युवती

Published at :17 Jun 2017 9:01 AM (IST)
विज्ञापन
छेड़खानी से बचने के लिए चलती बस से कूदी युवती

कोलकाता. आबरू बचाने के लिए 20 वर्षीया एक युवती चलती बस से कूद गयी. जख्मी हालत में उसे एसएसकेएम अस्पताल में ले जाया गया. घटना बाबूघाट में शाम 5.15 बजे के करीब की है. हालांकि इस घटना में लोगों ने आरोपी बस के खलासी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. गिरफ्तार खलासी का […]

विज्ञापन
कोलकाता. आबरू बचाने के लिए 20 वर्षीया एक युवती चलती बस से कूद गयी. जख्मी हालत में उसे एसएसकेएम अस्पताल में ले जाया गया. घटना बाबूघाट में शाम 5.15 बजे के करीब की है. हालांकि इस घटना में लोगों ने आरोपी बस के खलासी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. गिरफ्तार खलासी का नाम आफताब आलम (32) है. वह पोर्ट इलाके के नदियाल का रहनेवाला है.
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अस्पताल से इलाज के बाद छुट्टी मिलने पर शिकायत में पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह दक्षिण 24 परगना के विष्णुपुर की रहनेवाली है. वह उत्तर कोलकाता से बस लेकर बाबूघाट की तरफ आ रही थी.

धर्मतल्ला में बस के अधिकतर यात्री बस से उतर गये. आगे बाकी बचे यात्री भी बस से उतर पड़े. वह अकेली थी, क्योंकि उसे अंतिम स्टॉप बाबूघाट में बस से उतरना था. पीड़िता ने शिकायत में बताया कि धर्मतल्ला के बाद ही बस के अंदर खलासी ने उसे अकेला देख कर उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी. चलती बस में उसके कपड़ों को हटाने की कोशिश की गयी. उसके शरीर के कई हिस्सों में हाथ दिये.

खलासी उसके साथ गलत कार्य करने की कोशिश कर रहा था. अंत में खुद की आबरू की सुरक्षा के लिए उसे कोई रास्ता नहीं दिखने पर किसी तरह वह बस के गेट पर पहुंची अौर बाबूघाट के पहले स्टैंड बैंक रोड के पास चलती बस से कूदने को बाध्य हुई. सड़क पर गिरने के बाद शोर को सुन कर आसपास के लोग पहुंचे. लोगों बस को रुकवाया और खलासी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस के मुताबिक, पीड़िता की शिकायत पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. बस के चालक से पूछताछ हो रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola