ePaper

West Bengal News: बंगाल में खंड-खंड हो जाएगी टीएमसी, कांथी में अमित शाह ने भरी हुंकार

Updated at : 22 May 2024 1:55 PM (IST)
विज्ञापन
amit shah in bengal

पश्चिम बंगाल के कांथी में जनसभा को संबोधित करते अमित शाह. फोटो : X

West Bengal News: पश्चिम बंगाल में चुनावी पारा चढ़ गया है,. अमित शाह ने आज हुंकार भरते हुए कहा कि जैसे ही बंगाल में भाजपा को 30 सीटें मिलेंगी, टीएमसी टूट जाएगी.

विज्ञापन

West Bengal News: बंगाल में चुनावी तापमान सिर चढ़कर बोल रहा है. 20 मई को पांचवें चरण के मतदान के बाद छठे चरण के चुनाव के लिए सभी दलों ने एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया है. केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा है कि बंगाल में टीएमसी के खंड-खंड हो जाएंगे.

West Bengal में मां-माटी-मानुष के नारे को टीएमसी ने बदल दिया

केंद्रीय गृह मंत्री ने कांथी में शुभेंदु अधिकारी के भाई के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी को कड़ा संदेश दिया. तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को आड़े हाथ लेते हुए उन्होंने कहा कि मां-माटी-मानुष का नारा देकर यह पार्टी सत्ता में आई थी. लेकिन बाद में इस नारे को बदल दिया. अब इनका नारा मुल्ला, मदरसा और माफिया हो गया है.

भाजपा को 30 सीटें मिलते ही खंड-खंड हो जाएगी टीएमसी

अमित शाह यहीं नहीं रुके, कहा कि पश्चिम बंगाल की 30 सीटें जैसे ही भाजपा की झोली में आएंगी, पश्चिम बंगाल से ममता बनर्जी की सरकार की विदाई हो जाएगी. उनकी पार्टी खंड-खंड हो जाएगी और उनकी सरकार भी चली जाएगी. अमित शाह ने दावा किया कि 5 चरणों के चुनाव में भाजपा 310 सीटें जीत चुकी है. I.N.D.I.A. का सूपड़ा साफ हो चुका है.

अमित शाह ने पूर्व मेदिनीपुर में सौमेंदु अधिकारी के लिए मांगे वोट

छठे चरण के चुनाव से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार (22 मई) को बंगाल में 3 जनसभा को संबोधित कर रहे हैं. उनकी पहली जनसभा सुबह 11 बजे पूर्व मेदिनीपुर के कांथी में हुई. यहां उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के उम्मीदवार सौमेंदु अधिकारी के समर्थन में इटाबेरिया ग्राउंड में जनसभा को संबोधित किया.

सुभाष सरकार के समर्थन में बांकुड़ा में रोड शो करेंगे अमित शाह

इसके बाद अमित शाह ने पिंगला थानागारा ग्राउंड में बीजेपी उम्मीदवार हिरण्मय चटर्जी के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया. इसके अलावा अमित शाह बीजेपी उम्मीदवार ज्योतिर्मय सिंह महतो के समर्थन में दोपहर 2 बजे के करीब पुरुलिया के संथालडिही बिरसा चक ग्राउंड में जनसभा करेंगे. वहीं, अपराह्न 3:30 बजे अमित शाह बांकुड़ा से भाजपा उम्मीदवार डॉ सुभाष सरकार के समर्थन में एक रोड शो में शामिल होंगे.

छठे चरण में 25 मई को बंगाल की 8 लोकसभा सीट पर है वोट

छठे चरण में 25 मई को पश्चिम बंगाल की कुल 8 सीट पर मतदान होना है. इसके लिए 79 उम्मीदवार चुनाव के मैदान में हैं. छठे चरण में जिन 8 सीटों पर वोटिंग होनी है, उनमें तमलुक, कांथी, घाटाल, झारग्राम, मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा और बिष्णुपुर लोकसभा सीट शामिल हैं. वर्ष 2019 में लोकसभा चुनावों में इन सीटों पर बीजेपी का पलड़ा भारी था. भाजपा ने 8 में से कुल 5 सीटों पर जीत दर्ज की थी. (इनपुट : आशीष श्रीवास्तव)

इसे भी पढ़ें : बंगाल में घुसपैठियों को मिल रही खुली छूट : अमित शाह

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola