बंगाल में घुसपैठियों को मिल रही खुली छूट : अमित शाह
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 15 May 2024 2:00 AM
अमित शाह बोले ममता बनर्जी ने घुसपैठियों को खुली छूट दे दी है. बांग्लादेश से यहां आते हैं, लेकिन ममता बनर्जी उन्हें रोकने के बजाय सीएए का विरोध कर रही हैं.
संवाददाता, हावड़ा
उलबेड़िया लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आमता में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की जमकर आलोचना की, वहीं हुंकार भरते हुए कहा कि पूरे देश में चार चरणों का चुनाव संपन्न हो चुका है और इन चार चरणों में भाजपा 270 सीटों पर कब्जा जमा चुकी है. उन्होंने दावा किया कि पांचवें चरण के खत्म होते ही यह आंकड़ा 400 पार हो जायेगा. नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे.
उन्होंने मुख्यमंत्री व तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने घुसपैठियों को खुली छूट दे दी है. बांग्लादेश से यहां आते हैं, लेकिन ममता बनर्जी उन्हें रोकने के बजाय सीएए का विरोध कर रही हैं. बंगाल को घुसपैठियों की जगह बना दिया गया है. तीसरी बार केंद्र में भाजपा की सरकार बनते ही एक-एक घुसपैठिये को चुन कर निकालेंगे. श्री शाह ने आरोप लगाते हुए कहा कि ममता बनर्जी की सरकार ने केंद्र की सारी योजनाओं के नाम बदल दिये हैं, जबकि फंड केंद्र सरकार ही भेज रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










