ePaper

पश्चिम बंगाल बाल अधिकार संरक्षण आयोग की टीम ने संदेशखाली का किया दौरा

Updated at : 17 Feb 2024 3:17 PM (IST)
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल बाल अधिकार संरक्षण आयोग की टीम ने संदेशखाली का किया दौरा

राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के प्रतिनिधियों ने मां की गोद से बच्चे को फेंकने की शिकायत के आधार पर पुलिस को पत्र भी भेजा है. राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सलाहकार सुदेशना रॉय ने कहा कि अगले 24 घंटे के अंदर रिपोर्ट मांगी गयी है.

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल बाल अधिकार संरक्षण आयोग (डब्ल्यूबीसीपीसीआर) की छह सदस्यीय टीम ने राजनीतिक रूप से अशांत क्षेत्र संदेशखाली में बच्चे के साथ दुर्व्यवहार की शिकायतों की पड़ताल के लिए शनिवार को वहां का दौरा किया. ग्रामीणों का आरोप है कि संदेशखाली में बदमाशों ने सात माह के बच्चे को उसकी मां की गोद से छीनकर फेंक दिया था. बच्चे का फिलहाल उपचार किया जा रहा है.आयोग की सलाहकार सुदेशना रॉय ने पत्रकारों से कहा, “हम स्थिति का आकलन करने के लिए घटनास्थल पर आए हैं हमारा कर्तव्य राज्य के हर बच्चे को सुरक्षा देना है और यह भी देखना है कि उनके अधिकार सुरक्षित हैं या नहीं.

बच्चे की मां ने दावा किया कि पुलिस के ड्रेस में कई बदमाशों ने उनके घर पर किया हमला

बच्चे की मां ने दावा किया कि उस रात पुलिस के वेश में कई बदमाशों ने उनके घर पर हमला किया.खिड़की टूटी हुई थी. धमकियां भी दी जाती हैं. उन्होंने कहा, हम कथित तौर पर उत्पीड़ित बच्चे की मां से बात करेंगे.आयोग की छह सदस्यीय टीम ने संदेशखाली का दौरा किया, जिसका नेतृत्व इसकी अध्यक्ष तूलिका दास ने किया.एक महीने से अधिक समय पहले तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय नेता शेख शाहजहां के परिसर की तलाशी के लिए ईडी के इलाके में जाने के बाद संदेशखाली में तनाव पैदा हो गया था. शाहजहां अब भी फरार है.

बाल अधिकार संरक्षण आयोग के प्रतिनिधियों ने परीक्षा केंद्रों की स्थिति का लिया जायजा

राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के प्रतिनिधियों ने सतुलिया गांव का दौरा किया. संदेशखाली पहुंचने पर सुदेशना राय ने कहा कि हाईस्कूल की परीक्षा चल रही है. यह देखा जा रहा है कि अभ्यर्थियों को कोई परेशानी तो नहीं हो रही है, परीक्षा केंद्रों की स्थिति क्या है, अभ्यर्थियों के लिए सभी सेवाएं उपलब्ध हैं या नहीं. इस बीच आयोग ने मां की गोद से बच्चे को फेंकने की शिकायत के आधार पर पुलिस को पत्र भी भेजा है. राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सलाहकार सुदेशना रॉय ने कहा कि अगले 24 घंटे के अंदर रिपोर्ट मांगी गयी है.

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola