West Bengal : मतगणना को लेकर 16 मई को उच्च स्तरीय बैठक करेंगे मुख्य चुनाव आयोग अधिकारी
West Bengal Breaking news live Updates
West Bengal : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का तेरहवां सबसे बड़ा राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…
आज रात कोलकाता पहुंचेंगे नरेन्द्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi ) एक बार फिर लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार करने राज्य में आ रहे हैं. वह रविवार को हुगली, उत्तर 24 परगना और हावड़ा जिलों में कुल चार सार्वजनिक बैठकें करेंगे. प्रधानमंत्री शनिवार की रात को ही काेलकाता पहुंच जाएंगे.राजभवन में रात्रि में विश्राम करेंगे. प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर कोलकाता में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. शनिवार दोपहर से कोलकाता की कई सड़कों पर ट्रैफिक कंट्��ोल शुरू हो गया है.
अपने पद से इस्तीफा दें राज्यपाल : कल्याण
हुगली. राज्यपाल पर लगे उत्पीड़न के आरोप पर श्रीरामपुर से तृणमूल उम्मीदवार कल्याण बनर्जी ने कहा कि उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिये. श्रीरामपुर के कालीतला से श्रीरामपुर के महेश तक निकाली गयी चुनावी रैली के दौरान उन्होंने ये बातें कहीं. उन्होंने कहा कि घटना की जांच होनी चाहिये. उन्होंने कहा कि राजभवन से जो वीडियो जारी किया गया है, उसमें साफ कुछ भी नहीं दिखायी दे रहा है. बस दिख रहा है कि महिला रोते हुए बाहर आ रही है.
अगले 48 घंटों में कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की संभावना
पश्चिम बंगाल के अलीपुर मौसम विभाग के अनुसार कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के तीन जिलों में भारी बारिश (Rain) की संभावना जताई गई है. शनिवार दोपहर मौसम विभाग ने कहा कि अगले दो से तीन घंटों में कोलकाता, उत्तर 24 परगना और दक्षिण 24 परगना में गरज के साथ बारिश होगी. इसके साथ हवा का झोंका भी चल सकता है.
नरेन्द्र मोदी सत्ता में लौटे तो सबसे पहले ममता बनर्जी को भेजेंगे जेल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जेल से छूटने के बाद अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऐसा दावा किया कि अगर नरेंद्र मोदी दोबारा प्रधानमंत्री बने तो इस बार पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) को भी जेल भेजेंगे. गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर केजरीवाल को शुक्रवार शाम अस्थायी तौर पर जेल से रिहा कर दिया गया. इसके बाद उन्होंने शनिवार को दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस की. वहीं, केजरीवाल ने कहा, ”अगर बीजेपी सत्ता में लौटती है तो देश के सभी विपक्षी नेताओं को जेल जाना चाहिए, तमिलनाडु के एमके स्टालिन से लेकर बंगाल की मुख्यमंत्री ममता तक को छोड़ा नहीं जाएगा.
कोलकाता के होटल में घायल मिली बांग्लादेशी ट्रांसजेंडर
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के होटल से आधी रात को एक ट्रांसजेंडर महिला (Transgender woman) को घायल अवस्था में बचाया गया. बाईपास के किनारे स्थित होटल शहर के प्रमुख होटलों में से एक है. देर रात घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रांसजेंडर महिला को होटल की लॉबी से बचाया. महिला ने पुलिस को बताया कि वह बांग्लादेश की रहने वाली है. वह लोग एक सप्ताह से कोलकाता में रह रहे थे.
अभिषेक बनर्जी और रुचिरा के पास नहीं है अपना कोई मकान
पश्चिम बंगाल के तृणमूल के महासचिव अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee) व उनकी पत्नी रुचिरा बनर्जी के पास रहने को अपना कोई मकान नहीं है. पति-पत्नी और दो आश्रितों के पास भी किसी प्रकार का एक छटाक जमीन का कोई टुकड़ा उनके नाम पर नहीं है. 23 अप्रैल 2019 को दायर हलफनामा और इस बार दायर हलफनामा की तुलना करने पर देखा जाता है कि 2019 में उनकी चल संपत्ति 71,40,739 रुपये और उनकी पत्नी की 35,55,915 रुपये की है, जो वर्ष 2024 में बढ़कर क्रमशः 1,26,20,204 रुपये और 78,70,382 रुपये पर पहुंची.
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए