शराब के पैसे न मिलने पर शराबी ने अपनी ही माँ को लाठी से पीटकर मार डाला
Published by : Abhishek Singh Updated At : 25 Apr 2025 3:36 PM
पुरामुफ्ती के असरफपुर ग्राम निवासी एक शराबी युवक की लत इतनी बिगड़ गई कि उसने अपनी माँ से शराब पीने के लिए पैसे की मांग की और जब माँ द्वारा पैसे नहीं दिए गए तो माँ को लाठी से इतना पीटा कि माँ की मौके पर ही मौत हो गई. फिलहाल पुलिस ने युवक को गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया है.
प्रयागराज के पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र अंतर्गत असरफपुर ग्राम में एक शराबी युवक ने अपने ही माँ को लाठी से बेरहमी से पीट पीट कर मौत के घाट उतार दिया. आरोप है कि शराब के पैसे माँ से मांगने पर जब माँ ने पैसे नहीं दिए तो शराबी युवक इतना बौखला गया कि युवक ने अपनी ही माँ को बेरहमी से मार डाला. घटना के बाद परिजनों व गांव के आस-पास के लोगों में हलचल सी मच गई. मौके पर पुलिस पहुंची और हत्यारोपी युवक को तुरंत गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के अनुसार, असरफपुर ग्राम निवासी चंद्रपाल और उनकी पत्नी 55 वर्षीय लीलावती के अलावा उनके दो बेटे अंजीस व रंजीत थे.
बड़ा बेटा अंजीस काफी समय से शराब पीने का आदी है. 10 साल पूर्व उसकी शराब की लत और आए दिन मारपीट करने की वजह से उसकी पत्नी उसे छोड़कर मायके चली गई थी. आरोप है कि बीते मंगलवार की रात लीलावती व उनका बड़ा बेटा अंजीस दोनों घर पर ही थे. इसी बीच अंजीस अपनी माँ से शराब के लिए पैसों की मांग करने लगा. माँ लीलावती द्वारा मना करने पर आक्रोशित होकर अंजीस ने समीप पड़े डंडे से अपनी माँ की पिटाई शुरू कर दी.लीलावती के सिर पर गंभीर चोट आने से लीलावती की मौके पर ही मौत हो गई. थाना अध्यक्ष मनोज सिंह ने बताया कि आरोपी युवक को मौके से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










