रेलवे ट्रैक पर मिला रिटायर्ड CRPF जवान का शव, सुबह साइकिल लेकर निकले थे, ट्रेन की चपेट में आए

Updated:
विज्ञापन

रिटायर्ड CRPF जवान सरोज सिंह यादव ( क्रेडिट सोशल मीडिया)

UP News: गाजीपुर जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां एक सेवानिवृत्त सीआरपीएफ जवान की रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई. परिवार उन्हें ढूंढ रहा था तभी यह खबर मिली.

विज्ञापन

UP News: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में शुक्रवार तड़के एक दर्दनाक हादसे में सीआरपीएफ के सेवानिवृत्त जवान की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई. यह हादसा औड़िहार-गाजीपुर रेल मार्ग पर सैदपुर नगर के वार्ड संख्या-11 स्थित रहेड्डा मोहल्ले के पास हुआ. मृतक की पहचान सिंहपुर गांव निवासी सरोज सिंह यादव के रूप में हुई है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रेलवे ट्रैक से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटनास्थल से उनकी साइकिल भी बरामद हुई.

विज्ञापन

परिजन तलाश कर रहे थे, तभी मिली हादसे की सूचना

परिजनों के अनुसार, सरोज सिंह यादव शुक्रवार सुबह साइकिल लेकर घर से निकले थे, लेकिन लंबे समय तक वापस नहीं लौटे. उनकी तलाश की जा रही थी, तभी सुबह करीब सात बजे सूचना मिली कि सैदपुर के पास रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया है. सूचना मिलते ही उनके बड़े बेटे विनय मौके पर पहुंचे और शव की पहचान अपने पिता के रूप में की. घटना की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया.

दो साल पहले हुए थे रिटायर, तबीयत अक्सर खराब रहती थी

परिजनों ने पुलिस को बताया कि सरोज सिंह यादव करीब दो वर्ष पहले सीआरपीएफ से सेवानिवृत्त हुए थे. रिटायरमेंट के बाद से उनकी तबीयत अक्सर खराब रहती थी. उनके परिवार में पत्नीऔर दो बेटे हैं. बड़ा बेटा विनय खेती-बाड़ी करता है, जबकि छोटा बेटा विपिन इलाहाबाद हाईकोर्ट में अधिवक्ता है.

पुलिस ने शुरू की आवश्यक कार्रवाई

सैदपुर कस्बा पुलिस चौकी प्रभारी मनोज कुमार पांडे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस पूरे मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है. घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है.

Must Read- राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला में 100 से अधिक कर्मियों पर गाज की तैयारी, ट्रस्ट ने शुरू की छंटनी की कवायद


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola